ब्रेकिंग
लेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेश

पुलिस की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा, रोड जाम हटाने आए पुलिस पर किया पथराव

NALANDA: महिला की छेड़खानी और पिटाई मामले में कार्रवाई नहीं होने से गुस्साएं ग्रामीणों ने आज जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित ग्रामीणों ने नालंदा के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग को जाम

पुलिस की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा, रोड जाम हटाने आए पुलिस पर किया पथराव
Santosh Singh
3 मिनट

NALANDA: महिला की छेड़खानी और पिटाई मामले में कार्रवाई नहीं होने से गुस्साएं ग्रामीणों ने आज जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित ग्रामीणों ने नालंदा के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस की एक ना सुनी और उल्टे पुलिस पर ही पथराव कर दिया। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये। हंगामा कर रहे लोगों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 



पुलिस की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा, रोड जाम हटाने आए पुलिस पर किया पथराव


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह  प्रखंड हरनौत में महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई किए जाने का मामला सामने आने के बाद घटना के दो दिनों तक पुलिसिया कार्रवाई नहीं किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे-78 को सोसंदी गांव के पास जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। नालंदा के बिहटा-सरमेरा मार्ग पर हंगामा कर रहे लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को यज्ञ में शामिल होकर घर लौट रही महिला के साथ छेड़खानी की गयी और इस दौरान उसकी पिटाई भी कर दी थी। ग्रामीणोंं ने आशंका जतायी कि महिला के साथ रेप हुआ है क्यों कि महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। जबकि इतनी बड़ी घटना को पुलिस हलके में ले रही है और यही कारण है कि अब तक आरोपी सलाखों के बाहर है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने बिहटा-सरमेरा मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। घटना के विरोध में महिलाओं ने भी जमकर प्रदर्शन किया। 


पुलिस की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा, रोड जाम हटाने आए पुलिस पर किया पथराव


ग्रामीण महिला की छेड़खानी और पिटाई की घटना से लोग आक्रोशित थे और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस की ओर से इस मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बिहटा-सरमेरा मार्ग को जाम कर दिया। जिससे यातायात बाधित हो गया। इस दौरान ग्रामीणों को समझाने पहुंची पुलिस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। लोगों के हंगामे को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद हंगामा कर रहे लोगों में से दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। सदर डीएसपी डॉ.शिब्ली नोमानी ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

 पुलिस की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा, रोड जाम हटाने आए पुलिस पर किया पथराव



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DIPAK

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें