ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

नियोजित शिक्षकों ने 'समान काम समान वेतन' के लिए फिर खोला मोर्चा, एकजुट होने का किया आह्वान

NALANDA : 'समान काम समान वेतन' की मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है।नालंदा जिला में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले एकजुट होकर मांग पूरी नहीं होने पर चरणब

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

NALANDA : 'समान काम समान वेतन' की मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है।नालंदा जिला में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले एकजुट होकर मांग पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन चलाए जाने का एलान किया है। 


जिला स्तरीय सम्मेलन में संघ के अध्यक्ष विनायक लोहानी ने शिक्षकों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि हम अपने चिरपरिचित पुरानी मांग समान काम समान वेतन को लेकर रहेंगे। उन्होनें कहा इतना ही नहीं हमारे जो भी संवैधानिक अधिकार है उसे पाने के लिए हमें  मिलकर लड़ाई लड़ना होगा।


बिहार शरीफ के सोगरा उच्च विद्यालय प्रांगण में संघ के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने जिला स्तरीय सम्मेलन में शिरकत किया। इस मौके पर संघ के वरीय पदाधिकारियों ने शिक्षकों के सेवा शर्त और वेतन वृद्धि की भी चर्चा की।


बता दें कि सरकार सूबे के चार लाख नियोजित शिक्षकों के लिए सेवा शर्त की तैयारी में जुटी है। मार्च -अप्रैल महीने तक सेवा शर्त नियमावली तैय़ार हो जाने की उम्मीद जतायी जा रही है। वहीं समान काम के बदले समान वेतन की पुरानी मांग जो सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो चुकी है उसके लिए शिक्षक नये सिरे से आंदोलन की तैयारी में हैं। 




टैग्स