ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा में खुली शराबबंदी की पोल, शराब के नशे में धुत व्यक्ति को ठेले पर लादकर पहुंचाया गया अस्पताल

NALANDA: बिहार में करीब 7 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस की सख्ती के बाद भी पीने वाले लोग किसी तरह शराब पी रहे हैं। शराब

नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा में खुली शराबबंदी की पोल, शराब के नशे में धुत व्यक्ति को ठेले पर लादकर पहुंचाया गया अस्पताल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: बिहार में करीब 7 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस की सख्ती के बाद भी पीने वाले लोग किसी तरह शराब पी रहे हैं। शराबबंदी की पोल खोलती एक तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा से सामने आई है। जहां शराब के नशे में धुत सड़क पर पड़े व्यक्ति को लेकर लोग ठेले पर लादकर अस्पताल पहुंचे जिसके बाद उसका इलाज कराया गया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में एक बार फिर शराबबंदी की पोल खुलती नजर आई। वैसे तोआए दिन सड़क किनारे शराब के नशे में धुत लोग गिरे रहते हैं और सूचना मिलने पर पुलिस उसे अस्पताल पहुंचाती है। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ दरअसल बिहार थाना क्षेत्र के राम लखन सिंह यादव कॉलेज के पास शराब के नशे में एक शख्स सड़क किनारे गिरा हुआ था। जिसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि युवक नशे में टल्ली है। 

जिसके बाद जैसे ही एक ठेले पर उसे रखा वह उतरने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद उसके हाथ-पैर को बांध दिया गया फिर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल आने के बाद भी नशेड़ी ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। काफी मशक्कत के बाद उसे अस्पताल के गार्ड ने काबू किया और इमरजेंसी वार्ड में उसे भर्ती कराया। जहां नशेड़ी का फिलहाल इलाज चल रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बिहारशरीफ सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाए गये इस शराबी की हालत देख हर कोई हैरान रह गया। लोगों के बीच यह चर्चा होने  लगी कि क्या यही शराबबंदी है?

टैग्स