ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

निगरानी की छापेमारी, रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार हुए नालंदा में बिजली विभाग के JE, ठेकेदार से मांगे थे रुपए

NALANDA : बिहार में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सरकार काफी सतर्क है। इसको लेकर निगरानी विभाग द्वारा जगह - जगह पर छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार से ना

निगरानी की छापेमारी, रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार हुए नालंदा में बिजली विभाग के JE, ठेकेदार से मांगे थे रुपए
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सरकार काफी सतर्क है। इसको लेकर निगरानी विभाग द्वारा जगह - जगह पर छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार से नालंदा जिले से निकल कर सामने आ रहा है। यहां निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक जेई को रंगे हाथ घुस लेते हुए गिरफ्तार किया है। 


दरअसल, पटना निवासी दीपक कुमार जो ठेकेदारी का काम करते हैं। उन्हें एलटी लाइन एक्सटेंशन करवाना था। इसी को लेकर नूरसराय के करण बिगहा गांव  में पोल गाड़ने का आवेदन दिया था। जिसके एबज में बिहार शरीफ विद्युत कार्यालय से बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर वसीम अख्तर ने दीपक कुमार से  12000 की राशि की मांग किया गया। जिसकी शिकायत ग्रामीण दीपक कुमार द्वारा निगरानी विभाग में कराई गई। इसके उपरांत आज जैसे ही कंप्लेनर के द्वारा जेई को 12 हजार रुपए दिए गए। तभी विद्युत प्रमंडल कार्यालय बिहार शरीफ से वसीम अख्तर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।


इसके बाद निगरानी विभाग की टीम अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेई को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना लेकर चली गई। निगरानी विभाग के इस रेड का नेतृत्व डीएसपी खुर्शीद आलम कर रहे थे। जबकि उनके साथ इंस्पेक्टर मुरारी प्रसाद, डी एल श्रीवास्तव, धर्मवीर कुमार सहित निगरानी की पुलिस बल मौजूद रही। नागरानी विभाग की टीम ने जेई को घूस के रूप में दिए गए कुल 12 हजार रुपए जप्त कर लिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता