ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

जिस महिला को मरा समझा वह मिली प्रेमी के साथ, 1 साल पहले चचेरे भाई के साथ हो गई थी फरार

NALNDA: जिस महिला को मायके वाले मरा समझ रहे थे वह एक साल के बाद अपने प्रेमी के साथ जिंदा मिली है. वह अपने ससुराल से चचेरे भाई के साथ फरार हो गई है. प्रेमी उसका चेचेरा भाई है.

जिस महिला को मरा समझा वह मिली प्रेमी के साथ, 1 साल पहले चचेरे भाई के साथ हो गई थी फरार
Manish Kumar
3 मिनट

NALNDA:  जिस महिला को मायके वाले मरा समझ रहे थे वह एक साल के बाद अपने प्रेमी के साथ जिंदा मिली है. वह अपने ससुराल से चचेरे भाई के साथ फरार हो गई है. प्रेमी उसका चेचेरा भाई है. दोनों को पुलिस पकड़कर नालंदा लाई. 

हत्या कर शव गायब करने का लगाया था आरोप

नगरनौसा थानापुलिस ने एक साल पहले हत्या कर शव गायबकरने के मामले का खुलासा करते हुए महिला और उसके प्रेमी को गिरफ़्तार कर लिया है. 11 नवंबर 2019 को महिला के भाई ने नगरनौसा थाना में एफआईआर किया था. लेकिन यह केस प्रेम प्रसंग का निकल गया. गुप्त सूचना पर पुलिस नेमहिला को  पटना जिला के मसौढ़ी पुलिस के सहयोग से बीर बाजार से बरामद किया. थानाध्यक्ष नीलकमल ने बताया कि चिकसौरा थाना क्षेत्र के महमदपुर के सचिन कुमार ने अपनी बहन की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप अपने बहनोई, बहन के सास, ससुर और देवर पर लगाया था. गुप्त सूचना के आधार पर महिला और प्रेमी को पटना जिला के मसौढ़ी पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया. 


प्रेमी प्रेमिका रिश्ते में लगते है भाई बहन

प्रेमी की पहचान चिकसौरा थाना क्षेत्र के महमदपुर संतोष कुमार के रूप में हुई है. रिश्ते में दोनों चचेरे भाई-बहन हैं. उन्होंने बताया कि महिला को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है. जहां महिला अपने प्रेमी के साथ ही जाने की बात बतायी. इसके बाद उसे प्रेमी के परिजनों को सौंप दिया गया है. 


पुलिस केस को मान रही थी संदिग्ध

चिकसौर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी सचिन कुमार ने नगरनौसा थाना में 11 नवंबर 2019 को दहेज की खातिर बहन की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगा था. इस संबंध में थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी अपने बहनोई शरीफन कुमार, बहन के ससुर सुंदर प्रसाद, सास देवर पर मामला दर्ज कराया है. प्राथमिकी में बताया गया था वह बहन से मिलने हम मोहिउद्दीनपुर आये थे. लेकिन, मेरी बहन नहीं मिल सकी. नहीं मिलने पर बहनोई एवं उसके परिजन से पूछताछ किया तो उन्होंने बताया कि मुझे नहीं पता कि कहां चली गई है, उसके बाद अन्य ग्रामीणों से पूछताछ की तो कोई कुछ नहीं बता सकें. बहन पूनम कुमारी की शादी लगभग तीन साल पहले नगरनौसा थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी सुंदर प्रसाद के पुत्र शरीफन कुमार के साथ हुई थी. दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित किया जाता था. उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया. लेकिन इस मामले को संदिग्ध समझ पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया था.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता