ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

नालंदा के सोनू की मदद के लिए उतरे सोनू सूद, बिहटा के इस स्कूल में कराया एडमीशन

NALANDA: बिहार के नालंदा के रहने वाले सोनू की मदद के लिए अब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद आगे आ गए हैं। उन्होंने सोनू का एडमीशन आइडियल इंटरनेशन पब्लिक स्कूल बिहटा में कराया है,

नालंदा के सोनू की मदद के लिए उतरे सोनू सूद, बिहटा के इस स्कूल में कराया एडमीशन
First Bihar
2 मिनट

NALANDA: बिहार के नालंदा के रहने वाले सोनू की मदद के लिए अब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद आगे आ गए हैं। उन्होंने सोनू का एडमीशन आइडियल इंटरनेशन पब्लिक स्कूल बिहटा में कराया है, जो पटना से कुछ ही दूरी पर स्थित है। आपको याद होगा कि इस 11 साल के सोनू ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने बेबाक अंदाज में बातचीत की थी। उन्होंने अपनी शिक्षा को लेकर सीएम नीतीश के आगे झोली फैलाई थी और कहा था कि मेरे पिता जी शराब पीने में पैसे ख़त्म कर देते हैं। मेरे पास पढ़ने लिखने की व्यवस्था नहीं है। मैं बड़ा होकर आईएएस बनना चाहता हूं, लेकिन सरकारी स्कूल में पढ़ाया नहीं जाता है। 


सोनू का मुख्यमंत्री से बातचीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया था, जिसके बाद अलग-अलग पार्टी के नेता सोनू से मिलने नालंदा पहुंचे थे। भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने सोनू का एडमीशन नवोदय विधालय में कराने की बात कही थी। उन्होंने बच्चे के अकाउंट में हर महीने दो हज़ार रूपये भी देने का वादा किया। इसके बाद बुधवार को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव भी सोनू से मिलने पहुंचे और उसे 50, 000 रूपये की मदद की। राजद नेता और हसनपुर के विधायक तेज प्रताप यादव ने भी एलआर पाठशाला खोलने की जानकारी दी थी। अब बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने सोनू का एडमिशन आइडियल इंटरनेशन पब्लिक स्कूल बिहटा में करा दिया है। यहां वह हॉस्टल में रहकर आराम से पढ़ाई कर सकेगा। 


सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है, सोनू ने सोनू की सुन ली भाई, स्कूल का बस्ता बांधिए, आपकी पूरी शिक्षा और हॉस्टल की व्यवस्था हो गयी है। IDEAL INTERNATIONAL PUBLIC SCHOOL BIHTA (PATNA)

टैग्स