ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

मछली पार्टी वाले DSP साहब पर होगी विभागीय कार्रवाई, निलंबन का आदेश हो गया जारी

NALANDA : कोरोना वायरस की महामारी के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक डीएसपी को सस्पेंड कर दिया गया है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक जहानाब

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

NALANDA : कोरोना वायरस की महामारी के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक डीएसपी को सस्पेंड कर दिया गया है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक जहानाबाद डीएसपी पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने पर निलंबन की यह बड़ी कार्रवाई हुई है. जहानाबाद डीएसपी प्रभात भूषण को शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा के करीबी पिंटू यादव के साथ लॉक डाउन में मछली पार्टी करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है.


बिहार गृह विभाग की ओर से डीएसपी के ऊपर की गई इस बड़ी कार्रवाई को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. गिरह विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इस डीएसपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी. लॉक डाउन में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने को लेकर आरोपी जहानाबाद डीएसपी प्रभात भूषण को जवाब तालाब किया गया था. उनकी ओर से पेश किये गए पक्ष में असत्यता को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है. बता दें कि शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा के करीबी पिंटू यादव के साथ मछली पार्टी की गई थी. इस पार्टी में दर्जनों लोग शामिल हुए थे. डीएसपी साहब के मछली पार्टी की भनक बिहार पुलिस मुख्यालय तक भी पहुंच गई  है और मुख्यालय ने रिपोर्ट तलब किया. 


मछली पार्टी वाले DSP साहब पर होगी  विभागीय कार्रवाई, निलंबन का आदेश हो गया जारी


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई राउंड टेबल और जलाये गये पत्तल इस बात की गवाही बने कि एक बड़े भोज का आयोजन किया गया था. मछली बनाने के लिए बाहर से कारीगर भी बुलाये गये थे. सुशासन के अधिकारियों ने ही स्वास्थ्य विभाग ने निर्देशों को ठेंगा दिखाया और सोशल डिस्टेंसिंग की नियमों की धज्जियां उड़ाकर रख दी. 


लॉकडाउन और सोशल डिस्टनसिंग को धत्ता बताते हुए जब साहब ने इस पार्टी में शामिल होकर मजे करने की जहमत को उठाया तो अब उनको इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा है. शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के स्टॉफ पिंटू यादव के साथ बड़ी पार्टी में शामिल होने को लेकर काफी आलोचना सरकार को झेलनी पड़ी थी. जिसे देखते हुए सरकार ने कड़ा एक्शन लिया और डीएसपी  प्रभात भूषण को सस्पेंड कर दिया.


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता