ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कुएं में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने के लिए बड़ी ने भी लगाई छलांग

NALNDA : बिहार के नालंदा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां इस्लामपुर में कुएं में गिरकर डूबने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। सबसे पहले छोटी बहन को कुएं में गिरत

 कुएं में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने के लिए बड़ी ने भी लगाई छलांग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALNDA : बिहार के नालंदा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां इस्लामपुर में कुएं में गिरकर डूबने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। सबसे पहले छोटी बहन को कुएं में गिरता देख बड़ी बहन ने भी छलांग लगा दी जिससे दोनों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, इस्लामपुर थाना क्षेत्र के खाड़ गोरैया गांव में दो सगी बहनों की मौत हो गई। मृतका राजेश कुमार की तीन वर्षीया पुत्री पल्लवी कुमारी और ग्यारह वर्षीया सलोनी कुमारी है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर के पास में एक कुआं है। इस कुएं की घेराबंदी नहीं की गई है। जहां छोटी बच्ची पल्लवी घर के पास खेल रही थी और खेलते -खेलते कुएं के पास चली गई और उसमें गिर गई। 


वहीं, अपनी छोटी बहन को गिरता देख सलोनी उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गई। उसके बाद  पानी ज्यादा रहने के कारण दोनों डूब गई। काफी देर तक जब दोनों नजर नहीं आई तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान ग्रामीणों ने कुएं में दोनों की लाश देखी। आनन- फानन में दोनों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 


उधर, इस घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि "शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की आगे कार्रवाई की जा रही है।