ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

हिलसा विधानसभा में 3 बूथों पर हो रहा पुनर्मतदान, EVM के पानी में गिरने से हुआ था रद्द

NALANDA : हिलसा विधानसभा के तीन मतदान केंद्र पर आज फिर से वोट डाले जा रहे हैं. करायपरशुराय थाना इलाके में तीन बूथों पर पुनर्मतदान हो रहा है. कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों बूथों पर

हिलसा विधानसभा में 3 बूथों पर हो रहा पुनर्मतदान, EVM के पानी में गिरने से हुआ था रद्द
Anamika
2 मिनट

NALANDA : हिलसा विधानसभा के तीन मतदान केंद्र पर आज फिर से वोट डाले जा रहे हैं. करायपरशुराय थाना इलाके में तीन बूथों पर पुनर्मतदान हो रहा है. कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों बूथों पर पुनर्मतदान हो रहा है.

दरअसल करायपरशुराय के हथला चौरासी पुल के समीप 3 नवंबर को ईवीएम व कर्मियों के साथ लौट रहा पिकअप वाहन पानी भरे गड्ढे में पलट गया था. जिसके बाद आज पुनर्मतदान किया जा रहा है.

जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार को तीनों मतदान केन्द्रों के ईवीएम मशीनों की जांच सामान्य प्रेक्षक, हिलसा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी एवं अभ्यर्थियों की उपस्थिति में की गई, जिसमें पाया गया कि  तीनों मतदान केन्द्रों से संबंधित ईवीएम से मतगणना परिणाम प्राप्त करना संभव नहीं है. इसके बाद भारत निर्वाचन आयोग को अवगत कराया गया.  शुक्रवार को निर्वाचन आयोग द्वारा सात नवंबर को पुनर्मतदान कराने का पत्र जारी किया गया था. जिसके बाद आज इन तीनों बूथों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है.