ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

Bihar News : चाइना मार्केट में भीषण आग, 10 दुकानें जलकर खाक; इलाके में मचा हड़कंप

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर मोहल्ला स्थित चाइना बाजार में भीषण आग लगने से 10 मोबाइल दुकानें जलकर खाक हो ग

Bihar News : चाइना मार्केट में भीषण आग, 10 दुकानें जलकर खाक; इलाके में मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर मोहल्ला स्थित चाइना बाजार में भीषण आग लगने से 10 मोबाइल दुकानें जलकर खाक हो गईं। आगलगी की घटना में 50 से 60 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलने पर 14 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। 


जानकारी के मुताबिक आग पहले बिजली के खंभे में लगे बॉक्स में लगी फिर तेजी से फैल गई।रामचंद्रपुर मोहल्ला स्थित चाइना बाजार में भीषण आग लगने से 10 मोबाइल दुकानें जलकर खाक हो गईं। आगलगी की घटना में 50 से 60 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलने पर 14 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। आग पहले बिजली के खंभे में लगे बॉक्स में लगी फिर तेजी से फैल गई।


बताया जा रहा है कि जानकारी मिलने पर जब तक दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचे को तब तक आग 10 दुकानों को अपनी चपेट में ले चुका था।हालांकि अब  14 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी है। आगलगी की घटना से पूरे बाजार इलाके में अफरा तफरी माहौल देखा गया। जिनकी दुकान बच गई। उस दुकान को दुकानदार आपा-धापी में खाली करने में जुट गए।


इधर, फिलहाल आगलगी में कितना नुकसान हुआ इसका आकलन नहीं किया गया है, लेकिन ऐसी आशंका जताई है जा रही है कि आगलगी में 50 से 60 लाख का नुकसान हो गया है । इस बाजार में महंगे महंगे मोबाइल पार्ट्स एवं मोबाइल की दुकान थी। गनीमत यह रही कि समय रहते दमकल कर्मियों ने आग को अन्य दुकानों को जलने से बचा लिया अन्यथा इसी बाजार के ऊपर बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी और बजाज फाइनेंस कंपनी की शाखा है। आग लगने के बाद लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।