ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

Bihar News: बिहार में 22 वर्षीय युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आई हैरान करने वाली बातें

Bihar News: नालंदा के शाहबाजपुर गांव में 22 वर्षीय श्रीकांत कुमार ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। डिप्रेशन और पत्नी से विवाद के साथ-साथ प्रेम प्रसंग की चर्चा भी सामने आई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जांच जारी..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले में एक दुखद घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। चिकसौरा थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव में सोमवार रात 22 वर्षीय श्रीकांत कुमार ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। श्रीकांत रामजी प्रसाद यादव का बेटा था और शादीशुदा था, वह एक बच्चे का पिता भी था। पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार श्रीकांत पिछले कुछ महीनों से गहरे डिप्रेशन में था और उसकी पत्नी के साथ आए दिन होने वाले झगड़ों ने स्थिति को और भी गंभीर कर दिया था।


गांव में चर्चा है कि श्रीकांत का एक स्थानीय युवती के साथ प्रेम प्रसंग भी चल रहा था, जिसके चलते उसकी पत्नी के साथ अक्सर तनाव रहता था। सोमवार रात को भी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हुआ था। इसके बाद खाना खाने के बाद श्रीकांत ने अपने कमरे में जाकर अवैध हथियार से सिर में गोली मार ली। घटना के बाद हथियार मौके से गायब पाया गया, जिसे लेकर पुलिस ने बरामदगी के लिए तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने इस मामले में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है, लेकिन गांव में प्रेम प्रसंग की अफवाहें जोरों पर हैं।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। चिकसौरा थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि परिवार वालों ने श्रीकांत के डिप्रेशन में होने की बात कही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच कर रही है। हालांकि, परिवार की ओर से अभी कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।