ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

Bihar News: बिहार में यहां बन रहा भव्य रिवर फ्रंट, वॉकवे और ओपन थिएटर के अलावा होंगे मनोरंजन के ढेर सारे साधन

Bihar News: नालंदा के बिहारशरीफ में पंचाने नदी पर 42 करोड़ की लागत से भव्य रिवर फ्रंट का होगा निर्माण। ओपन थिएटर, लाइटिंग और वॉकवे के साथ पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। गुणवत्ता पर रहेगा विशेष ध्यान।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ में पंचाने नदी के किनारे 42 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक और भव्य रिवर फ्रंट का निर्माण तेजी से चल रहा है। यह परियोजना न केवल शहर की सौंदर्यता को बढ़ाएगी बल्कि नालंदा को पर्यटन के नक्शे पर एक नई पहचान देगी। गोमती नदी के रिवर फ्रंट की तर्ज पर बन रहे इस प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान मंजूरी मिली थी और अब यह साकार होने की राह पर चल पड़ा है।


ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने हाल ही में कोसुक घाट के पास निर्माण स्थल का दौरा कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया था। उन्होंने निर्माण एजेंसी और अधिकारियों को गुणवत्ता और तय मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह रिवर फ्रंट नालंदा के विकास में मील का पत्थर होगा और किसी भी तरह की गड़बड़ी इसमें बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


इस शानदार रिवर फ्रंट में वॉकवे, बैठने की व्यवस्था, हरित क्षेत्र, आकर्षक लाइटिंग और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए ओपन थिएटर जैसी सुविधाएं होंगी। यह स्थल स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजन और आराम का केंद्र बनेगा, साथ ही बाहरी पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख बिंदु होगा। इस परियोजना से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए-नए अवसर पैदा होंगे।