ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: भेड़ों के झुंड को रेलवे लाइन पार करा था पशुपालक, 70 भेड़ों को रौंदते हुए निकल गयी मालगाड़ी

NALANDA: बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर बड़ा हादसा हुआ। मालगाड़ी की चपेट में आने से कटकर 70 से अधिक भेड़ों की मौत हो गयी। घटना सिलाव प्रखंड के कड़ाह गांव की है। जहां रेलवे लाइन प

बिहार: भेड़ों के झुंड को रेलवे लाइन पार करा था पशुपालक, 70 भेड़ों को रौंदते हुए निकल गयी मालगाड़ी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर बड़ा हादसा हुआ। मालगाड़ी की चपेट में आने से कटकर 70 से अधिक भेड़ों की मौत हो गयी। घटना सिलाव प्रखंड के कड़ाह गांव की है। जहां रेलवे लाइन पर हुए दुर्घटना के बाद अफरातफरी मच गई। 


बताया जाता है कि बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर बिहारशरीफ से राजगीर की ओर एक मालगाड़ी जा रही थी। इसी दौरान पशुपालक भेड़ों के एक बड़े झुंड को रेलवे लाइन से पार करा रहा था तभी इसी बीच अचानक मालगाड़ी आ गई। मालगाड़ी की स्पीड काफी तेज थी। इसके पहले कि पशुपालक कुछ समझ पाता एक दूसरे के पीछे समूह में चल रही भेड़ें कटती चली गईं।


पशुपालक भेड़ों को रेलवे ट्रैक से हटाना चाहा पर उसमें उसे कामयाबी नहीं मिली और एक-एक करके करीब 70 से अधिक भेड़ ट्रेन की चपेट में आ गयी और घटनास्थल पर ही कटकर झुंड में चल रहे सभी भेड़ों की मौत हो गई। इस घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर जगह-जगह खून बिखर गये। 


इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गयी। एक साथ इतने सारे भेड़ों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 


गौरतलब है कि पिछले दो दिनों के अंदर कई भेड़ों की मौत हो गयी है। कल ही पटना में कुत्तों के हमले से 38 भेड़ों की जान चली गयी थी। घटना पटना के फुलवारीशरीफ के गोनपुरा इलाके की थी जहां दीवार को फांदकर घुसे आवारा कुत्तों ने 38 भेड़ों पर हमला बोला। जिससे घायल भेड़ों की मौत हो गयी। पटना में कल 38 भेड़ों की मौत के बाद आज नालंदा में 70 से अधिक भेड़ों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी।