ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

नालंदा में दहेज लोभियों ने विवाहिता को मौत के घात उतारा, ससुरालवाले फरार, एक साल पहले हुई थी गीता की शादी

NALANDA: दहेज हत्या को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन कानूनों का उन्हें कोई डर नहीं है

नालंदा में दहेज लोभियों ने विवाहिता को मौत के घात उतारा, ससुरालवाले फरार, एक साल पहले हुई थी गीता की शादी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: दहेज हत्या को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन कानूनों का उन्हें कोई डर नहीं है तभी तो आए दिन दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर रहे हैं। ताजा मामला नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र के धरमसिंह बिगहा गांव की है जहां दहेज की खातिर ससुरालवालों ने अपनी बहू की पीट-पीटकर मौत के घात उतार दिया। 


मृतका की पहचान सुजीत कुमार की पत्नी गीता कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के पिता का आरोप है कि उचित दान दहेज देकर उन्होंने अपनी बेटी की शादी एक साल पूर्व सुजीत के साथ की थी। शादी के बाद ससुरालवाले और दहेज की मांग करने लगे। और दहेज देने में हमलोग असमर्थ थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी के साथ ससुरालवाले अक्सर मारपीट किया करते थे। 


पिता ने बताया कि बेटी जब मोबाइल से हमलोगों से बात कर रही थी तभी उसने बताया था कि ससुरालवाले हमें मार देंगे। फोन पर मायके वालों से बात करते देख ससुरालवालों ने बहू को पीट-पीटकर मार डाला। अचानक बेटी का मोबाइल बंद हो गया। मोबाइल बंद हुआ तब किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी फिर हमलोग बेटी के ससुराल पहुंचे तो देखा कि घर में बेटी की लाश रखी हुई थी और ससुराल वाले घर से फरार थे। 


मृतका के पिता ने इस घटना की जानकारी रहुई थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे  पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की छानबीन शुरू की। फरार पति और ससुरालवालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। हालांकि कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस घटना से मृतका के मायकेवालों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बेटी को इंसाफ दिलाने की बात दोहरा रहे हैं।