ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

नालंदा में भीषण सड़क हादसा, लड़की विदाई कर लौट रहे 2 की मौत, 6 की हालत नाजुक

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण हादसा हुआ है. इस रोड एक्सीडेंट में घटनास्थल पर ही 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन लोगों क

नालंदा में भीषण सड़क हादसा, लड़की विदाई कर लौट रहे 2 की मौत, 6 की हालत नाजुक
First Bihar
2 मिनट

NALANDA :  इस वक्त एक बड़ी खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण हादसा हुआ है. इस रोड एक्सीडेंट में घटनास्थल पर ही 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


मामला नालंदा जिले के चण्डी थाना इलाके की है, जहां बेलधन्ना गांव के पास एक तेज रफ़्तार अनियंत्रित होकर पलट गई. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनमें से कीच लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है.


मरने वालों में एक मासूम भी शामिल है, जो उस कार में बैठा था. बताया जा रहा है कि बेन थाना इलाके के सौरे गांव निवासी जयराम कुमार ने बताया कि वे लोग टिंकू साव की पुत्री और दामाद को विदा कराने चंडी थाना इलाके के सतनाग गांव गए थे. वापस लौटने के क्रम में यह घटना घटी. हादसे में उमेश साव का 21 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार और सुधीर साव का 6 वर्षीय पुत्र राजा कुमार की मौके पर ही मौत हो गई.


दोनों मृतक रिश्ते में चचेरे भाई हैं. जबकि जयराम साव, जितेंद्र साव, प्रिंस कुमार ,मनीष कुमार, राजा कुमार, राजेश कुमार और पंकज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद अस्पताल में परिजनों की चीख पुकार मच गया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें