ब्रेकिंग
'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार

नदी में डूबकर एक साथ तीन बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

SAMASTIPUR: घटना समस्तीपुर के हसनपुर स्थित वीरपुर गांव की है, जहां सोमवार को एक परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया। इसका अंदाज़ा आप इस घटना से लगा सकते हैं, जहां एक-दूसरे की जान बचा

नदी में डूबकर एक साथ तीन बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR: घटना समस्तीपुर के हसनपुर स्थित वीरपुर गांव की है, जहां सोमवार को एक परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया। इसका अंदाज़ा आप इस घटना से लगा सकते हैं, जहां एक-दूसरे की जान बचाने के चक्कर में तीन बच्चियों नदी में डूब गई और तीनो की मौत हो गई। तीनो की उम्र लगभग 12-13 साल की थी। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक दो बच्चियां गांव की ही रहने वाली थीं, जबकि एक बच्ची का परिवार सहरसा से रोज़गार के लिए यहां आया था। 


घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ दो लड़कियां पोखर में नहाने गई थी। एक का नाम अजमेरी खातून जबकि दूसरी रूबी थी। वहां खच्चू कुमारी नाम की एक लड़की भी नाहा रही थी। अजमेरी नहाने के दौरान पानी में डूबने लगी। रूबी उसे बचाने गई लेकिन वह भी डूबने लगी। उसके बाद खच्चू ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यवश तीनो ही नदी में डूब गई और तीनो की मौत हो गई।  


घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में सनसनी फ़ैल गई। वे भागे-भागे तालाब की ओर आए और बच्चियों की खोजबीन में जुट गए। ग्रामीणों को खच्चू कुमारी का शव मिल गया। हालांकि बाकी दो बच्चियों की तलाश तब तक नहीं हो सकी। घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे की तलाश के बाद अन्य दोनों बच्चियों के शव को बरामद कर दिया। 

टैग्स