ब्रेकिंग
बूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरदिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिला की फोटो लेने के आरोप में CISF जवान सस्पेंडUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेराबूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरदिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिला की फोटो लेने के आरोप में CISF जवान सस्पेंडUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेरा

नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, ग्रामीणों ने एक बच्चे को बचाया

GAYA: इस वक्त की बड़ी ख़बर गया से आ रही है, जहां नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. महिला और उसके दो बच्चों की नदी में डूबकर मौत हो गई है, वहीं एक अन्

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

GAYA: इस वक्त की बड़ी ख़बर गया से आ रही है, जहां नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. महिला और उसके दो बच्चों की नदी में डूबकर मौत हो गई है, वहीं एक अन्य बच्चे को ग्रामीणों ने बचा लिया है.


घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के अमैठी पंचायत के आरोपुर गांव की है. नदी में डूबने से रीना देवी, उसकी बेटी अमीषा कुमारी और बेटे पीयूष कुमार की मौत हो गई है. घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है.

 
 

वजीरगंज के बीडीओ ने बताया कि महिला अपने बच्चों के साथ गांव के मंगुरा नदी के तट पर नहाने और कपड़े धोने गई थी. वो कपड़े धो ही रही थी कि तभी एक बच्चा नदी की धार में चला गया. अपने बच्चे को बचाने के लिए वह नदी में चली गयी जिससे दोनों की मौत हो गई. वहीं अपनी मां को बचाने गई 12 साल की बेटी अमीषा भी नदी में डूब गई. वहीं मृतकों के परिजनों को प्रशासन ने चार-चार लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा देने की घोषणा की है.