ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

नाव हादसे के बाद उग्र हुए ग्रामीण, सड़क जामकर काटा बवाल

SUPAUL : सुपौल के मरौना थाना इलाके में हुए नाव हादसे के बाद उग्र ग्रामीणों ने निर्मली मरौना पथ को सरोजा बेला के पास जाम कर हंगामा किया. तिलयुगा नदी पर सरोजा बेला के बेलहा गांव के प

नाव हादसे के बाद उग्र हुए ग्रामीण, सड़क जामकर काटा बवाल
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल के मरौना थाना इलाके में हुए नाव हादसे के बाद उग्र ग्रामीणों ने निर्मली मरौना पथ को सरोजा बेला के पास जाम कर हंगामा किया. तिलयुगा नदी पर सरोजा बेला के बेलहा गांव के पास पुल की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर अनशन करने की भी धमकी दी है.


दरअसल मरौना थाना इलाके के सरोजा बेला के पास नाव से नदी पार कर रही दर्जन भर महिलाएं डूब गईं. जिसमें  एक महिला को छोड़ कर सभी  सुरक्षित तैर कर बाहर निकल गयी लेकिन कुछ को बचाने के प्रयास में एक महिला लापता हो गयी, जिसके शव को लोगों ने आज बाहर निकाला और हंगामा शुरू कर दिया. 


लोगों का कहना है कि सरोजा बेला के बेलही गांव के पास नदी पर पुल नहीं रहने की वजह से हर साल नाव हादसे होते रहते हैं. लेकिन यहां के जनप्रतिनिधियों ने वोट लेने के अलावा पुल बनाने का प्रयास कभी भी नहीं किया है. अब जब तक इस नदी पर पुल का निर्माण नहीं होता है तब तक विरोध जारी रहेगा. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता