ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

Bihar Crime:बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर में घुसकर एक ही परिवार के 3 लोगों को मारी गोली,एक की मौत

Bihar crime: मुजफ्फरपुर से दिल दहलाने वाली घटना निकलकर सामने आई है। जहां बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।

BIHAR CRIME
प्रतीकात्मक
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Crime: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन नहीं गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकलकर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकलकर सामने आया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।


जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर में तुर्की थाना के छोटा सुमेरा में रविवार रात एक ही परिवार के तीन लोगों को घर में घुसकर गोली मार दी गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर है।बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम भी तीन भाइयों ने मिलकर दिया। दोनों परिवार पटीदार हैं। इनमें दो वर्षों से रास्ते और जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों भाई फरार हो गए।


वहीं, घटना को लेकर आसपास के लोगों के अनुसार रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे सुजीत कुमार उर्फ साहब दो अन्य भाइयों राजा और राहुल के साथ पड़ोसी सुरेश साह के घर हथियार से लैस होकर पहुंचा। उसने गेट खटखटाया। सुरेश साह के पुत्र अजय साह (32) ने गेट खोला। साथ ही आने का कारण पूछा। सुजीत ने बिना कोई जवाब दिए अजय को दो गोलियां दाग दीं। इसके बाद गोली की आवाज सुनकर आए अजय के पिता सुरेश साह (55) और पुत्र अंकुश कुमार (13) को भी गोली मार दी।


इधर, सुजीत ने इस दौरान छह राउंड फायरिंग की। तीनों को गोली मारने के बाद सभी वहां से फरार हो गए। स्वजन तीनों को लेकर मुजफ्फरपुर आए। अस्पताल में अजय की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे नजदीक से सीने में गोली मारी गई थी।