ब्रेकिंग
पार्टी में जाम छलकते ही बदला चौकीदार का अंदाज़, डांसर संग जमकर लगाए ठुमके; VIDEO वायरलबिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाबिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंसरेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरCBSE का बड़ा बदलाव: 9वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिर्फ रटकर काम, रोजमर्रा की समझ से परखी जाएगी छात्रों की काबिलियतपार्टी में जाम छलकते ही बदला चौकीदार का अंदाज़, डांसर संग जमकर लगाए ठुमके; VIDEO वायरलबिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाबिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंसरेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरCBSE का बड़ा बदलाव: 9वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिर्फ रटकर काम, रोजमर्रा की समझ से परखी जाएगी छात्रों की काबिलियत

बिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंस

Bihar Infrastructure News: मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और शिवहर में सड़कों की तस्वीर बदलने वाली है। 1262 किलोमीटर से अधिक सड़कों के जीर्णोद्धार पर 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। किन प्रमुख सड़कों को शामिल किया गया है और कब से काम शुरू...

बिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंस
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Infrastructure News: मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और शिवहर जिले की सड़कों को लेकर बड़ी योजना सामने आई है. तीनों जिलों में 1262 किलोमीटर से अधिक सड़कों का करीब 1500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से जीर्णोद्धार कराया जाएगा. पथ निर्माण विभाग की ओर से इन सड़कों की मरम्मत के साथ अगले सात साल तक रखरखाव की भी व्यवस्था की गई है.


सड़कों के जीर्णोद्धार का काम आउटपुट एंड परफार्मेंस बेस्ड रोड एसेट्स मेंटनेंस कॉन्ट्रैक्ट (ओपीआरएएमसी) के तहत कराया जाएगा. विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. तकनीकी बीड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ टेंडरों में परिवाद के कारण वित्तीय बीड खोलने की प्रक्रिया लंबित है. परिवादों का निष्पादन होने के बाद वित्तीय बीड खोली जाएगी और इसके बाद सड़क निर्माण व मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा.


सबसे पहले भरे जाएंगे सड़क के गड्ढे

पथ निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता ई. अंजनी कुमार सिंह के अनुसार, सड़क मरम्मत का काम शुरू होने के बाद सबसे पहले गड्ढों को भरा जाएगा. इसके बाद जरूरत के अनुसार पिचिंग का काम कराया जाएगा. संबंधित संवेदक को अगले सात वर्षों तक इन सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी दी जाएगी.


योजना के तहत मुजफ्फरपुर जिले में 700 किलोमीटर से अधिक सड़कों का जीर्णोद्धार किया जाना है. पथ प्रमंडल-एक के तहत 53 सड़कों की करीब 577 किलोमीटर लंबाई और पथ प्रमंडल-दो के तहत 12 सड़कों की करीब 139 किलोमीटर लंबाई शामिल है. वहीं सीतामढ़ी में 33 सड़कों की करीब 488 किलोमीटर और शिवहर में सात सड़कों की करीब 57.48 किलोमीटर लंबाई का जीर्णोद्धार किया जाएगा.


मुजफ्फरपुर-महुआ रोड समेत कई प्रमुख सड़कें शामिल

योजना में मुजफ्फरपुर की कई महत्वपूर्ण सड़कों को शामिल किया गया है. इनमें मुजफ्फरपुर-महुआ पथ प्रमुख है. यह स्टेट हाईवे है और कई स्थानों पर सड़क की स्थिति खराब हो चुकी है. मुजफ्फरपुर से हाजीपुर और पटना आने-जाने के लिए यह महत्वपूर्ण मार्ग है. श्रावणी मेला के दौरान भी इस सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है.


इसके अलावा मुजफ्फरपुर-पूसा रोड, माड़ीपुर पावर हाउस चौक से गोबरसही-डुमरी रोड, सकरी रोड, तुर्की-पक्की सराय से कच्ची-पक्की रोड, सरैयागंज टावर से लेप्रोसी मिशन वाया छोटी कल्याणी, हाथी चौक सड़क और लक्ष्मी चौक से दादर सड़क को भी योजना में शामिल किया गया है.


ग्रामीण और प्रमुख संपर्क मार्गों का भी होगा कायाकल्प

मुजफ्फरपुर में वैशाली-साहेबगंज, सरैया-मोतीपुर, मोतीपुर-साहेबगंज, माड़ीपुर से डीएम आवास, पुराना मोतिहारी रोड, बखरा-वैशाली रोड, मुजफ्फरपुर-देवरिया सड़क, खबरा-लदौरा रोड, चांदनी चौक से बखरी चौक वाया जीरोमाइल-अहियापुर, बटलर से नारायणपुर-दिघरा वाया अघोरिया बाजार-मिठनपुरा सड़क, मिठनपुरा चौक से गोशाला रोड, झपहां-मीनापुर रोड और मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी स्टेट हाईवे समेत कई सड़कों को भी शामिल किया गया है.


सीतामढ़ी और शिवहर की इन सड़कों पर भी होगा काम

सीतामढ़ी में सीतामढ़ी-रीगा रोड, रीगा-मेजरगंज रोड, बेलसंड-मीनापुर, परसौनी-रीगा रोड, कुम्मा-बेला रोड, बेलसंड-छितौनी रोड और सोनबरसा-एनएच-77 सड़क का जीर्णोद्धार किया जाएगा.


वहीं शिवहर में शिवहर-बेलवाघाट रोड एसएच-54, शिवहर-मीनापुर रोड, बसंतपट्टी-कटैया रोड और एसएच-54 से पिपराही उच्चस्तरीय पुल के एप्रोच पथ को योजना में शामिल किया गया है.


सात साल तक संवेदक की रहेगी जिम्मेदारी

इस योजना की खास बात यह है कि सड़क निर्माण या मरम्मत के बाद केवल काम पूरा करके संवेदक की जिम्मेदारी खत्म नहीं होगी. संबंधित संवेदक को सात वर्षों तक सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी निभानी होगी. सड़क की स्थिति खराब होने पर निर्धारित मानकों के अनुसार उसकी मरम्मत करानी होगी.


विभाग का लक्ष्य है कि योजना के तहत शामिल सड़कों की मरम्मत के साथ उनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी तय रहे, जिससे सड़कों की स्थिति लंबे समय तक बेहतर बनी रहे.