ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

सुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीर

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के सरैया प्रखंड के जैतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह आपसी विवाद के बाद फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। खैरा गांव में एक युवक पर अपने ही चाचा को गोली मारने का आरोप है। घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश...

सुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के सरैया प्रखंड के जैतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह आपसी विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है. खैरा गांव में एक युवक ने अपने ही चाचा को गोली मार दी. गोली कंधे में लगने से 45 वर्षीय नागेश्वर ठाकुर घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


घायल नागेश्वर ठाकुर खैरा गांव निवासी स्वर्गीय महेश ठाकुर के पुत्र हैं और लोहार का काम करते हैं. शनिवार सुबह वह अपने घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रहे थे. इसी दौरान उनके पट्टीदार प्रिंस के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद के दौरान प्रिंस ने नागेश्वर ठाकुर पर गोली चला दी. गोली उनके कंधे में लगी और वह घायल होकर मौके पर गिर पड़े.


घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों ने घायल नागेश्वर ठाकुर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. पुलिस के अनुसार, फिलहाल घायल की हालत सुरक्षित बताई जा रही है.


दो दिन पहले भी हुआ था विवाद

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नागेश्वर ठाकुर का दो दिन पहले भी अपने पट्टीदारों के साथ विवाद हुआ था. इसी विवाद को घटना की वजह से जोड़कर देखा जा रहा है. शनिवार सुबह दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद बढ़ गया, जिसके बाद फायरिंग की घटना हुई.


गोली चलने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई.


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर ने बताया कि 22 अगस्त की सुबह जैतपुर थाना पुलिस को खैरा गांव में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल की पहचान नागेश्वर ठाकुर के रूप में की.


एसडीपीओ के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दो दिन पहले हुए विवाद की बात सामने आई है. इसी विवाद से जुड़े पट्टीदार प्रिंस पर गोली चलाने का आरोप है. घायल को बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है और उनकी स्थिति फिलहाल सुरक्षित है.


पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस घटना के पीछे की वजह, फायरिंग के दौरान मौके पर मौजूद लोगों और विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना की पूरी वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है.