ब्रेकिंग
यात्रीगण कृपया ध्यान दें... 1 दिसंबर से 3 महीने तक रद्द रहेंगी महानंदा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश✦पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर होगा ‘पश्चिम बंग’: 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, जानें नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया ✦Bihar News: पहले जेल..अब नौकरी से भी बर्खास्त, मद्य निषेध विभाग ने वसूली गैंग चलाने वाले 'दारोगा' को किया डिसमिस, शराबी से जबरन लिए थे पैसे...✦जमुई में टीकाकरण के बाद 2 माह के मासूम की मौत, तीन इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी थी तबीयत ✦यात्रीगण कृपया ध्यान दें... 1 दिसंबर से 3 महीने तक रद्द रहेंगी महानंदा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश✦पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर होगा ‘पश्चिम बंग’: 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, जानें नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया ✦Bihar News: पहले जेल..अब नौकरी से भी बर्खास्त, मद्य निषेध विभाग ने वसूली गैंग चलाने वाले 'दारोगा' को किया डिसमिस, शराबी से जबरन लिए थे पैसे...✦जमुई में टीकाकरण के बाद 2 माह के मासूम की मौत, तीन इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: गुटखा दुकानदार की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार अपराधियों ने पान मसाला दुकानदार रणधीर कुमार को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। पुलिस ने विशेष टीम बनाकर जांच शुरू कर दी है और इलाके में छापेमारी की जा रही है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR:मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने पान मसाला दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 


घटना रामपुर हरी थाना क्षेत्र के कोइली गांव और भराव बाजार के बीच हुई। जहां बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कोइली निवासी दिनेश राय के 35 वर्षीय पुत्र रणधीर कुमार के रुप में हुई है। जो पान मसाला का दुकान चलाते थे। रविवार को अपने घर से निजी काम के लिए बाजार जा रहे थे। तभी कोइली और भराव बाजार के पास पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। इससे पहले कि रणधीर कुछ समझ पाते अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों ने युवक को निशाना बनाते हुए बैक-टू-बैक तीन गोलियां दागीं। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा। फायरिंग की आवाज सुनकर जैसे ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ रणधीर को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गयी। 


घटना की सूचना मिलते ही रामपुर हरी थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुँची और मामले की छानबीन शुरू की। मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। साथ ही, इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।


पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस अन्य सभी पहलुओं पर भी गहनता से जांच कर रही है। इस वारदात के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे न्याय की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता