ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

BIHAR CRIME NEWS : उधार पेट्रोल नहीं देने पर किराना दुकानदार को मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय खत्म सा हो गया है। राज्य के अंदर आए दिन सरेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला

BIHAR CRIME NEWS : उधार पेट्रोल नहीं देने पर किराना दुकानदार को मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय खत्म सा हो गया है। राज्य के अंदर आए दिन सरेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है। जहां पेट्रोल उधार ना देने पर किराना दुकानदार की गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले में अपराधी बैखोफ हो गए हैं। दिनदहाड़े पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पेट्रोल उधार ना देने पर किराना दुकान दार को गोली मार दी है। गम्भीर हालत में मां जानकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल किराना दुकानदार खतरे से बाहर बताया जा रहा है। सुचना पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दिया है। अब अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। यह घटना मीनापुर थाना के गंगटी का बताया जा रहा है। 


वहीं, इस घटना में घायल युवक की पहचान 25 वर्षिय छोटु कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा देर रात उधार पेट्रोल लेने के लिए विवाद हुआ। उधार ना देने पर धमकी दी गई। वही आज अहले सुबह बाइक सवार तीन बदमाश आए और पहले बातचीत में विवाद किया और उसके बाद गोली मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। 


इधर, घटना को लेकर पीड़ित के परिजनों ने बताया कि हमारा किराना दुकान है। देर रात विवाद हुआ। वह लोग अपराधी प्रवृति के है। अहले सुवह मेरे भाई छोटु को गोली मार दिया है। यह सभी लोग हत्या के नियत सेआए थे। अभी घायल का मां जानकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरे मामले में पूछे जाने पर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने कहा कि मीनापुर थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृश्यता मामला आपसी रंजिश का लग रहा है।