ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

स्कूलों में चोरी करने वाले 4 शातिर को पुलिस ने दबोचा, टेंट वाले को बेचा करता था चोरी का सामान

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से चोरी का सामान भी पुलिस ने बरामद किया ह

स्कूलों में चोरी करने वाले 4 शातिर को पुलिस ने दबोचा, टेंट वाले को बेचा करता था चोरी का सामान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से चोरी का सामान भी पुलिस ने बरामद किया है। मुजफ्फरपुर एसडीपीओ पश्चिम 2 एसी ज्ञानी ने बताया कि मनियारी थाना क्षेत्र में चोरी करने वाले 4 चोर को गिरफ्तार किया गया है। जो पिछले कई दिनों से लगातार‌ जिले के कई थाना क्षेत्र के स्कूलों को लगातार निशाना बना रहे थे। 


मनियारी थाना क्षेत्र के मरीचा में पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान स्कूल के समीप चोर को रेकी करते हुए संदेह के आधार पर पकड़ा तो खुलासा हुआ कि चोरी के नियत से स्कूल को निशाना बना रहा था। स्कूल के क्लास रूम में लगे पंखे, बर्तन,बाल्टी,कॉपी सहित अन्य सामानों की चोरी किया करता था।  चोरी के समान पंखा और बर्तन पास के ही टेंट हाउस वालों को बेच दिया करता था।‌ पूछताछ के दौरान विभिन्न थानों क्षेत्र के स्कूल में हुई चोरी के घटना में बदमाशों ने अपनी संलिप्ता स्वीकार की है।


 सभी के खिलाफ अलग-अलग थाने में मामला दर्ज है। गिरफ्तार सभी चोर मुज़फ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के रहने वाला है। जिसकी पहचान सूरज कुमार उर्फ सूर्य सहनी (20)  पिता दरोगा सहनी ,  प्रिंस कुमार (22) पिता प्रमोद सिंह, संजीत कुमार सहनी (25)  पुत्र लहेरी सहनी , राजेश कुमार (24) पुत्र लहेरी सहनी है के रूप में हुई है। गिरफ्तार चोरों को जेल भेज दिया गया है।

टैग्स