ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

BIHAR NEWS : NH किनारे खून से लथपथ डेड बॉडी बरामद, हत्या और दुर्घटना पुलिस कर रही जांच

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। सूबे के अंदर हर दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामल

BIHAR NEWS : NH किनारे खून से लथपथ डेड बॉडी बरामद, हत्या और दुर्घटना पुलिस कर रही जांच
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। सूबे के अंदर हर दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आता है। जहां खून से लथपथ डेड बॉडी NH किनारे बरामद हुआ। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार,जिले में एक बार फिर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर मुख्य मार्ग में नेशनल हाईवे के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का खून से सना हुआ डेड बॉडी मिला हालांकि अब तक उक्त व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है कि आखिर मृतक है कौन डेड बॉडी को देखने से स्थानीय लोगों ने बताया कि सर में छेद है जिससे यह आशंका है कि किसी ने गोली मारकर फेंकी है तो वहीं दूसरी ओर पुलिस की माने तो सड़क दुर्घटना है। 


वहीं,मौके से अब तक किसी तरह का कोई सवारी बाइक या अन्य चीज बरामद नहीं हुई है जो कई संदेह को उत्पन्न कर रही है। डेड बॉडी इस तरह से घसीटा गया है जैसे किसी ने मार कर घसीट कर रोड़ पर रख दिया है। पूरे इलाके में इस बात की चर्चा है कि अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोली मारकर अज्ञात व्यक्ति की हत्या की गई है तो वहीं पुलिस की माने तो यह सड़क दुर्घटना प्रथम दृश्य प्रतित होती है। लेकिन आसपास के लोग उक्त डेड बॉडी को नहीं पहचान पा रहे हैं। 


ऐसे में आखिर कोई व्यक्ति पैदल उस सुनसान जगह पर क्यों जाएगा। कुल मिलाकर पुलिस की टीम हत्या और सड़क दुर्घटना की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। पूरे मामले में पूछे जाने पर सदर थानेदार अस्मित कुमार ने कहा कि प्रथम दृश्ट्या सड़क दुर्घटना लग रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने के बाद यह क्लियर हो पाएगा की हत्या है या फिर दुर्घटना फिलहाल डेड बॉडी की पहचान नहीं हुई है पुलिस डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज रही है।