ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

नहाने के दौरान बूढ़ी गंडक नदी में डूबे 5 बच्चे, स्थानीय नाविकों ने 3 को बचाया, 2 बच्चों की तलाश जारी

MUZAFFARPUR: मुज़फ़्फ़रपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां स्नान करने के दौरान बूढ़ी गंडक में 5 बच्चे डूब गए। बच्चों की आवाज सुनकर स्थानीय नाविक बचाने के लिए नदी में कू

नहाने के दौरान बूढ़ी गंडक नदी में डूबे 5 बच्चे, स्थानीय नाविकों ने 3 को बचाया, 2 बच्चों की तलाश जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुज़फ़्फ़रपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां स्नान करने के दौरान बूढ़ी गंडक में 5 बच्चे डूब गए। बच्चों की आवाज सुनकर स्थानीय नाविक बचाने के लिए नदी में कूद गये। काफी मशक्कत के बाद 3 बच्चों को किसी तरह नदी से बाहर निकाला गया। लेकिन दो बच्चे गहरे पानी में चले गए। दोनों की खोजबीन लगातार की जा रही है लेकिन अब तक लापता दोनों का बच्चों का पता नहीं चल पाया है।


घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के बड़ा जगन्नाथ पंचायत के भगवतीपुर की है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। लापता बच्चों की पहचान उमेश राय के 12 वर्षीय बेटे प्रशांत कुमार और श्रीनाथ राय के 12 वर्षीय बेटे सन्नी कुमार के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की शाम दस की संख्या में बच्चे बूढ़ी गंडक नदी के किनारे खेल रहे थे लेकिन तभी खेलते के दौरान छह बच्चे नदी में नहाने चले गये।


नहाने के दौरान सभी पांच बच्चे गहरे पानी में डूब गये। तभी नदी के किनारे खड़े बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की आवाज को सुनकर स्थानीय नाविकों को माजरा समझते देऱ नहीं लगी। नाविकों ने नदी के गहरे पानी में छलांग लगा दी। सभी बच्चों को खोजने लगे। काफी मशक्कत के बाद नाविकों ने तीन बच्चों को पानी से बाहर निकाला जबकि दो अब भी लापता हैं। जिसकी खोजबीन की जा रही है। घटना के मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही एनडीआरएफ, स्थानीय गोताखोर और नाविक बच्चों की तलाश में जुटे हुए है।  



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARAMA

FirstBihar संवाददाता