ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar News: बिहार में हादसे की शिकार होने से बची यह एक्सप्रेस ट्रेन, घंटों परेशान रहे यात्री

Bihar News: मुजफ्फरपुर में गोंदिया एक्सप्रेस (15232) एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई। गोबरसही गुमटी के पास ट्रेन के इंजन में भैंसा फंस गया, जिसके बाद ट्रेन 1 घंटे 23 मिनट तक रुकी रही। रेलवे टीम ने कठिन प्रयासों के बाद भैंसे को निकाला।

Bihar News
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: महाराष्ट्र के गोंदिया से बरौनी जा रही गोंदिया एक्सप्रेस सोमवार सुबह मुजफ्फरपुर में एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। शहर के गोबरसही रेलवे गुमटी के पास सुबह करीब 5:30 बजे एक विशालकाय भैंसा अचानक ट्रैक पर आ गया और ट्रेन की चपेट में आकर इंजन के पहियों में फंस गया।


ट्रैक कर्व पर होने के कारण ट्रेन की रफ्तार कम थी, इसी वजह से लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को गुमटी से आगे सुरक्षित स्थान पर रोक दिया। रफ्तार ज्यादा होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक अखिलेश कुमार सिंह और PWI की टीम मौके पर पहुंची। भैंसा अत्यधिक बड़ा होने की वजह से इंजन में बुरी तरह फंस गया था।


रेलकर्मियों ने लगभग 1 घंटा 23 मिनट तक मशक्कत की और कुल्हाड़ी से काटकर उसके टुकड़े किए गए, तब जाकर शव को इंजन से बाहर निकाला जा सका। बाद में ट्रैक के किनारे गड्ढा खोदकर उसे दफनाया गया। हालांकि इंजन को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा। 


अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक किनारे बाड़बंदी नहीं होने के कारण ऐसे हादसों की आशंका बनी रहती है। घटना और अन्य कारणों के चलते रविवार को मुजफ्फरपुर होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें घंटों की देरी से चलीं। लगातार लेटलतीफ़ी से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता