ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों का पुलिस के साथ झड़प, लाठीचार्ज में कई घायल

MUZAFFARPUR: भारत बंद के दौरान मुजफ्फरपुर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. यह घ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: भारत बंद के दौरान मुजफ्फरपुर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. यह घटना मुजफ्फरपुर के सतपुरा रेल गुमटी के पास की है. 

कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी रेलवे गुमटी के पास प्रदर्शनकर ट्रेनों का परिचालन बाधित कर दिया था. जब पुलिस ने हटाने की कोशिश की तो इस दौरान प्रदर्शनकारी हटने को लेकर तैयार नहींं हुए. जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. जिसमें तीन लोगों को चोटें आई है. सभी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. दो-तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है. 

कई मांगों को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

लाठीचार्ज के खिलाफ स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है. लोगों का कहना है कि एआईसीटी के आहवान पर सतपुरा गुमटी को बंद किया गया था. लोग शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे कि पुलिस बर्बरता पूर्ण आकर अचानक से लाठीचार्ज कर दिया. हमलोग मजदूर विरोधी कानून वापस लेने सीएए, एनआरसी और एनपीआर सहित 17 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रर्दशन कर रहे थे. इधर पूरे मामले पर रेल डीएसपी रमाकांत उपाधयाय ने कहा कि सुबह से लोग ट्रेन परिचालन को ठप कर चुके थे. इसलिए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया. उन्होंने लाठीचार्ज के बातों से इनकार कर दिया है.


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता