ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुजफ्फरपुर: नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर फटने से 7 की मौत, 7 की हालत नाजुक

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के बेला स्थित इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर फटने से हुए ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो गयी है वही 7 लोग घायल है जिसमें

मुजफ्फरपुर: नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर फटने से 7 की मौत, 7 की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के बेला स्थित इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर फटने से हुए ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो गयी है वही 7 लोग घायल है जिसमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मुसहरी अंचलाधिकारी सुधांशु शेखर ने 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है। 


मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। इस घटना में कुल सात लोगों की मौतें हुई है जिनकी पहचान की जा चुकी है। मृतकों में मधुबनी के नवतुर घुरवंती निवासी संजीव कुमार, मधुबनी के महादेव, नरकटियागंज के विशाल, कुंदन, नरकटियागंज के 30 वर्षीय ओमप्रकाश, मधुबनी के हरलाखी निवासी विवेक कुमार सदा और शिवहर के नगर थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय सत्यम कुमार शामिल हैं।  


मैगी फैक्ट्री में हुए धमाके के कारण बगल के चूड़ा और आटा फैक्ट्री भी क्षतिग्रस्त हो गया। उसके अंदर काम कर रहे लोग भी घायल हो गए है। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी जयंतकांत घटनास्थल पर पहुंचे। फायर बिग्रेड की टीम और बेला और मिठनपुरा थाने की टीम भी मौके पर पहुंच गयी। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य को शुरू किया गया। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। बॉयलर फटने के बाद हुए ब्लास्ट से नूडल्स फैक्ट्री पूरी तरह ध्वस्त हो गया। घटनास्थल की जो तस्वीरें आई वह दिल को दहलाने वाली थी। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर जिले के बेला औद्योगिक क्षेत्र में निजी कम्पनी की बॉयलर फटने से हुये हादसे में मरने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया और इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है, एवं दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गये सभी मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान के साथ-साथ अन्य अनुमान्य लाभ देने के निर्देश दिये हैं. 


मुख्यमंत्री ने हादसे में घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है. साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है. मुख्यमंत्री ने इस घटना की जाँच के निर्देश दिये हैं. इस घटना की जाँच के लिये पटना से अधिकारियों की टीम भेजी जा रही है जो घटना की जिम्मेवारी निर्धारित करेगी. घटना के लिये जिम्मेवार लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. 


हादसे पर उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. मंत्री ने कहा कि घटना बहुत दुखद है. हमारे उद्योग विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. हर स्थिति पर नज़र बनाये हुए हैं. घटना में कई लोगों के मरने की सूचना है. मंत्री ने सभी को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया है. मंत्री ने कहा कि घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में समुचित व्यवस्था की गई है. सरकार इस हादसे की जांच कराएगी।


टैग्स

संबंधित खबरें