ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मुजफ्फरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में दंपत्ति की मौत, जहरीली शराब से मौत की आशंका

MUZAFFARPUR : बिहार में शराबबंदी के बावजूद लगातार शराब पीने से मौत की खबरें सामने आ रही हैं 2 दिन पहले ही गोपालगंज में दो मजदूरों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी परिजनो

मुजफ्फरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में दंपत्ति की मौत, जहरीली शराब से मौत की आशंका
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में शराबबंदी के बावजूद लगातार शराब पीने से मौत की खबरें सामने आ रही हैं 2 दिन पहले ही गोपालगंज में दो मजदूरों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी परिजनों ने आरोप लगाया था कि जहरीली शराब पीने की वजह से दोनों मजदूरों की मौत हुई और अब मुजफ्फरपुर के कटरा में संदिग्ध परिस्थितियों में दंपति की मौत का मामला सामने आया है यहां भी ज़हरीली शराब से मौत की आशंका जताई गई है.

कटरा थाने के दरगाह में एक दंपति की जहरीली शराब से मौत और 4 ग्रामीणों की बीमार होने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन गुरुवार की रात हरकत में आ गया. एसएसपी जयंतकांत रात के वक्त मौके पर पहुंचे और वहां पूरे मामले की तहकीकात की. क्या शराब पीने की वजह से रामचंद्र मांझी और उसकी पत्नी मंजू देवी ने दम तोड़ दिया. इलाके में यह चर्चा जोरों पर है कि दोनों की मौत जहरीली शराब पीने की वजह से हुई शराब पीने की वजह से  हुई है और कुछ अन्य लोग भी बीमार है.

जहरीली शराब से मौत की सूचना पर पहुंचे एसएसपी ने जब वह गांव वालों से बातचीत की तो उनका कहना था कि शराब पीने से मौत की पुष्टि नहीं हुई है. कोई भी बीमार नहीं मिला. एसएसपी जयंत कांत के मुताबिक मृतक के परिजनों और गांव वालों का कहना है कि जिस दंपति की मौत हुई उनकी तबीयत से पहले से खड़ा थी. एसएसपी ने कहा है कि अगर शराब से मौत के मामले में सच्चाई हुई और जहरीली शराब से मौत या बीमार व्यक्तियों की संख्या बढ़ती है तो उसके बाद इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलाई जाएगी शराब बिक्री और निर्माण के अड्डों की तलाशी की जा रही है..

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता