ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

मुजफ्फरपुर में गूंगी लड़की के साथ हैवानियत, आरोपी फरार

MUZAFFARPUR :बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक गूंगी लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है. रेप का आरोप गांव में ही रहने वाले एक युवक पर लगा है. रेप का आरोपी युवक गांव छोड़कर फरार हो गया है.म

मुजफ्फरपुर में गूंगी लड़की के साथ हैवानियत, आरोपी फरार
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR :बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक गूंगी लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है. रेप का आरोप गांव में ही रहने वाले एक युवक पर लगा है. रेप का आरोपी युवक गांव छोड़कर फरार हो गया है.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी के पिता रामसोभित महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मुख्य आरोपी विकास कुमार अबतक पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं. 

विकास को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी ज़ारी है. इस बारे में थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि शनिवार की देर देर रात गूंगी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस द्वारा कारवाई लगातार जारी है. 

पीड़ित के मां ने बताया कि  शनिवार की रात जब घर में सब सो रहे थे तब लड़की के साथ दुष्कर्म की गई है. जब पीड़िता ने किसी तरह से सभी को जगाया तब तक आरोपी फरार हो गया था.  पीड़ित लड़की की मां ने थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने बताया कि दिन भर राजनीतिक नेतोओं ने पंचायत की और पंचायत के दौरान आरोपी को जान बूझकर भगा दिया है. इसको लेकर आरोपी के पिता से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. स्थानीय सरपंच को पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं. थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता