ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

महिला दारोगा समेत दो SI सस्पेंड, SSP ने दिया विभागीय कार्रवाई का आदेश

MUZAFFARPUR : महिला दारोगा समेत दो एसआई को सस्पेंड किया गया है. मुजफ्फरपुर के एसएसपी ने दोनों पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई संचालित करने का आदेश दिया है. दोनों

महिला दारोगा समेत दो SI सस्पेंड, SSP ने दिया विभागीय कार्रवाई का आदेश
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : महिला दारोगा समेत दो एसआई को सस्पेंड किया गया है. मुजफ्फरपुर के एसएसपी ने दोनों पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई संचालित करने का आदेश दिया है. दोनों ही अधिकारियों के ऊपर लूट और चोरी के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है. 


मामला मुजफ्फरपुर जिले के कांटी और गायघाट थाना का है. जिले के एसएसपी जयंतकांत ने कांटी थाना में पदस्थापित दारोगा सच्चिदानंद सिंह और गायघाट में पोस्टेड महिला दारोगा आशा देवी कर्ण को सस्पेंड कर दिया. एसएसपी ने कहा कि दोनों ही पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ अब विभागीय कार्रवाई की जाएगी. 


बताया जा रहा है कि विभागीय कार्रवाई की सुनवाई डीएसपी मुख्यालय बैद्यनाथ प्रसाद करेंगे. काजी मोहम्मदपुर थाने के थानेदार मो. सुजाउद्दीन को प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. आरोप है कि दोनों पुलिस पदाधिकारी की जांच में शिथिलता की वजह से जेल में बंद आरोपितों को कोर्ट ने लाभ देते हुए जमानत दे दी थी. 


गायघाट की दारोगा की लापरवाही की वजह से चोरी के मामले में जेल में आरोपित को जमानत मिली. वहीं, लूट और आर्म्स एक्ट के आरोपित को कांटी के निलंबित दारोगा सच्चिदानंद सिंह की जांच में लापरवाही और शिथिलता की वजह से अदालत से जमानत मिल गई.

टैग्स