ब्रेकिंग
पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान

इंटर की कॉपी जांच करने जा रहे थे टीचर, हड़ताली शिक्षकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 15 आरोपी सस्पेंड

MUZAFFARPUR: शिक्षक इंटर की कॉपी जांच करने के लिए जा रहे थे. इस दौरान हड़ताली शिक्षकों ने हमला कर दिया. यही नहीं कॉपी जांच करने जा रहे शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. यह घटना

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: शिक्षक इंटर की कॉपी जांच करने के लिए जा रहे थे. इस दौरान हड़ताली शिक्षकों ने हमला कर दिया. यही नहीं कॉपी जांच करने जा रहे शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. यह घटना मिठनपुरा की है. 

आरोपी शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज

मारपीट की घटना में तीन शिक्षक घायल हो गए. पुलिस ने हड़ताली शिक्षकों को खदेड़ कर एक सेवानिवृत शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया. सीसीटीवी फुटेज देख 15 शिक्षकों की पहचान की गई है. आरोपियों पर एफआईआर दर्ज किया गया है. डीईओ ने सभी को मारपीट के आरोपी शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. 

हड़ताल पर है शिक्षक

बताया जा रहा है कि हड़ताली शिक्षक बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बिहार के 5 हजार से अधिक माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के करीब 40 हजार शिक्षक और कर्मचारी मंगलवार से कॉलेज में तालाबंद कर हड़ताल पर चले गए हैं. बता दें कि इंटर की कॉपियों का आज से मूल्यांकन होना है.