ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मुजफ्फरपुर में ज्वेलरी शॉप से 10 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप से 10 लाख का गहना और कैश लूट लिया। देर शाम हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

बिहार न्यूज
अपराधियों का तांडव जारी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के बढ़ते मनोबल और बेखौफ अंदाज ने एक बार फिर सुशासन के दावों की पोल खोल दी है। मामला सदर थाना क्षेत्र के सुस्ता इलाके का है, जहाँ मंगलवार की देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए 10 लाख रुपये का गहना और नकदी लूट ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय व्यवसायियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।


हथियार के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट

मिली जानकारी के अनुसार, सुस्ता स्थित आभूषण दुकान में बाइक सवार नकाबपोश अपराधी अचानक आ धमके। दुकान में घुसते ही अपराधियों ने पिस्तौल तान दी और दुकानदार सहित वहां मौजूद लोगों को बंधक बना लिया। चश्मदीदों ने बताया कि अपराधियों का अंदाज इतना खौफनाक था कि विरोध करने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। विरोध करने पर अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी। महज कुछ ही मिनटों के भीतर अपराधियों ने दुकान की तिजोरी और शोकेस में रखे कीमती सोने-चांदी के जेवरात और गल्ले में रखी नकदी समेट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हवा में हथियार लहराते हुए बड़ी आसानी से फरार हो गए।


पुलिस प्रशासन की सक्रियता और जांच

घटना की सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर के एसएसपी (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। आसपास की दुकानों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों के भागने के मार्ग का पता लगाया जा सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ संदिग्ध फुटेज मिले हैं जिनके आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है।


एसएसपी का सख्त निर्देश

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती आकलन के अनुसार करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति की लूट हुई है। उन्होंने कहा, "यह एक गंभीर मामला है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए सिटी एसपी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया है। जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।"

टैग्स