ब्रेकिंग
3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयBihar News: कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा एक्शन, 100 से अधिक सरकारी सेवकों की प्रतिनियुक्ति एक झटके में रद्द...3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयBihar News: कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा एक्शन, 100 से अधिक सरकारी सेवकों की प्रतिनियुक्ति एक झटके में रद्द...

सास की संपत्ति हड़पने के लिए दामाद का खौफनाक खेल, साले को जेल भिजवाने की रची साजिश; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। सास की संपत्ति पर कब्जा करने की चाह में एक दामाद ने ऐसी साजिश रची, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। जांच के दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ और आरोपी को गिरफ्तार कर...

सास की संपत्ति हड़पने के लिए दामाद का खौफनाक खेल, साले को जेल भिजवाने की रची साजिश; पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक ऐसी साजिश का खुलासा हुआ है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया. सास की संपत्ति हड़पने की लालच में एक दामाद ने अपने ही साले को झूठे लूटकांड में फंसाकर जेल भिजवाने की पूरी प्लानिंग कर डाली. आरोपी ने सबूत के तौर पर घटनास्थल पर साले का वोटर आईडी तक गिरवा दिया, ताकि पुलिस उसी पर शक करे. हालांकि, पुलिस की जांच में पूरा खेल सामने आ गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.


मामला कांटी थाना क्षेत्र का है, जहां 25 जून की रात एक लूट की घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी नितेश चौबे को झारखंड के देवघर से गिरफ्तार कर लिया.


पूछताछ के दौरान नितेश चौबे ने पुलिस के सामने पूरी साजिश कबूल कर ली. उसने बताया कि उसकी नजर अपनी सास की संपत्ति पर थी. इस योजना को सफल बनाने के लिए वह पहले अपने साले धर्मेश कुमार को किसी झूठे मामले में जेल भिजवाना चाहता था. इसके बाद उसे छुड़ाने के बहाने सास की जमीन पर कब्जा करने की योजना बनाई गई थी.


पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने दोस्त मनीष कुमार को विश्वास में लेकर सास का मतदाता पहचान पत्र और बैंक खाते से जुड़े दो पुराने दस्तावेज रास्ते में फिंकवा दिए. बाद में इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर लूट की झूठी कहानी गढ़कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई, ताकि जांच का शक धर्मेश कुमार की ओर जाए.


जांच के दौरान पुलिस को कई तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्य मिले, जिससे पूरे मामले की परतें खुलती चली गईं. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.


डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि लूट की घटना पूरी तरह सुनियोजित साजिश थी. आरोपी का मकसद अपने साले को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजना और बाद में सास की संपत्ति पर कब्जा करना था. पुलिस इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.