ब्रेकिंग
सीएम सम्राट ने राहुल गांधी और खरगे को घेरा, PM मोदी की मां-पिता पर टिप्पणी का मुद्दा उठाया; RJD पर भी साधा निशाना✦नीतीश के नाम पर गंगा पुल, PM मोदी ने किया उद्घाटन;JDU महासचिव ने CM सम्राट चौधरी को दिया धन्यवाद, बताया ऐतिहासिक फैसला...✦नीतीश सेतु के उद्घाटन पर बोले PM मोदी- बिहार में अब घोटालों की नहीं, निवेश की होती है चर्चा✦नीतीश कुमार की तस्वीर क्यों नहीं लगाई गई है? प्रधानमंत्री मोदी के सामने मुख्यमंत्री सम्राट ने दिया जवाब✦नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद लखनऊ जाएंगे PM मोदी, कौशल दीक्षांत समारोह में 52 मेधावियों को करेंगे सम्मानित✦सीएम सम्राट ने राहुल गांधी और खरगे को घेरा, PM मोदी की मां-पिता पर टिप्पणी का मुद्दा उठाया; RJD पर भी साधा निशाना✦नीतीश के नाम पर गंगा पुल, PM मोदी ने किया उद्घाटन;JDU महासचिव ने CM सम्राट चौधरी को दिया धन्यवाद, बताया ऐतिहासिक फैसला...✦नीतीश सेतु के उद्घाटन पर बोले PM मोदी- बिहार में अब घोटालों की नहीं, निवेश की होती है चर्चा✦नीतीश कुमार की तस्वीर क्यों नहीं लगाई गई है? प्रधानमंत्री मोदी के सामने मुख्यमंत्री सम्राट ने दिया जवाब✦नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद लखनऊ जाएंगे PM मोदी, कौशल दीक्षांत समारोह में 52 मेधावियों को करेंगे सम्मानित

मुजफ्फरपुर में डायल-112 टीम पर हमले का खुलासा, राजेश सहनी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में छठ पूजा के दौरान डायल-112 पुलिस टीम पर पथराव मामले में राजेश साहनी गिरफ्तार हुआ है। हमले में सिपाही तरुण कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

बिहार न्यूज
पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: मुजफ्फरपुर में छठ पूजा के दौरान डायल-112 की पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश साहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सिकंदरपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


दरअसल, यह घटना 15 नवंबर 2026 की रात की है। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कुंडल इलाके में 10 से 15 लोगों के एक जगह जमा होकर हंगामा करने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की, तभी अचानक कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।


अचानक हुए इस पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में सिपाही तरुण कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।


घटना के बाद सिकंदरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गई। इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी राजेश साहनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका है कि घटनास्थल पर मौजूद लोग जुआ खेल रहे थे या किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि में शामिल थे। पुलिस के पहुंचने पर पकड़े जाने के डर से उन्होंने हंगामा किया और टीम पर पथराव कर दिया।


फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।