ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

मुजफ्फरपुर: DCLR क्लर्क पर घूसखोरी का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद SDM ने दिये जांच के आदेश

मुजफ्फरपुर के भूमि सुधार कार्यालय में क्लर्क राकेश कुमार पर नोटिस और केस नंबर देने के बदले पैसे लेने का आरोप लगा। वायरल वीडियो के बाद SDM आकांक्षा आनंद ने तुरंत जांच के आदेश दिए। भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू की जाएगी।

bihar
हम नहीं सुधरेंगे!
© social media
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में भ्रष्टाचार कभी खत्म नहीं होने वाला है। यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि आए दिन घूसखोरी का जो मामला सामने आ रहा है, उसे देखकर तो यही लगता है। निगरानी की टीम आए दिन ऐसे घूसखोरों को पकड़ भी रही है, इसके बावजूद कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। 


बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा की सख्ती के बावजूद अधिकारी और कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। बिना पैसे लिए ये लोग कोई काम करना नहीं चाहते। ताजा मामला राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का है, जहां पश्चिमी मुजफ्फरपुर उप समाहर्ता (DCLR) के ऑफिस क्लर्क राकेश कुमार ने बिना पैसा नोटिस बनाने से इनकार कर दिया। 


बाध्य होकर पीड़ित अधिवक्ता को अपना काम कराने के लिए पैसा देना पड़ गया। रिश्वत लेते DCLR कोर्ट के क्लर्क का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को गंभीरता से देखते हुए SDM पश्चिमी आकांक्षा आनंद ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए।


डीसीएलआर पश्चिमी कार्यालय में तैनात क्लर्क राकेश कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। आरोप है कि एक लंबित मामले में केस नंबर देने और नोटिस जारी करने के लिए राकेश कुमार की ओर से रुपयों की मांग की जा रही थी। कथित तौर पर, राकेश कुमार ने स्पष्ट कर दिया था कि बिना 'सुविधा शुल्क' का काम आगे नहीं बढ़ेगा। इसके बाद, एक वकील को अपना काम कराने के लिए उसे पैसे देने पड़े।


इसी लेनदेन के दौरान किसी व्यक्ति ने चोरी-छिपे इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। मंगलवार को वायरल हुए इस वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि कर्मचारी राकेश कुमार वकील से मोलभाव कर रहा है और फिर रुपये स्वीकार कर रहा है। हालांकि, प्रशासन ने इस वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिर भी, प्रथम दृष्टया यह मामला सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाता है।


वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने और स्थानीय स्तर पर विरोध बढ़ने के बाद SDM पश्चिमी आकांक्षा आनंद ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने तुरंत डीसीएलआर पश्चिमी को पूरे प्रकरण की गहन जांच करने का निर्देश दिया है।


SDM आकांक्षा आनंद ने बताया, "हमारे संज्ञान में एक वीडियो आया है, जिसमें भूमि सुधार उप समाहर्ता पश्चिमी के कार्यालय का एक कर्मी कथित तौर पर तारीख (डेट) देने और अन्य कार्यों के बदले पैसे लेते दिख रहा है। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।" उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि इस प्रकार की गतिविधियां विभाग की काम संस्कृति और गरिमा के बिल्कुल विपरीत हैं।


प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी कर्मी के खिलाफ सेवा नियमावली के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। SDM ने यह भी स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।





टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता