ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

मुजफ्फरपुर में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

मुजफ्फरपुर के प्रह्लादपुर में झोलाछाप डॉक्टर द्वारा दिए गए इंजेक्शन से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर हंगामा मचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

बिहार
लापरवाही ने ली जान
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में झोला छाप डॉक्टरों के कारण मरीज की मौत हो रही है। ये लोग इस पेशा को बदनाम कर रहे हैं। डॉक्टर को लोग धरती का भगवान मानते हैं लेकिन झोला छाप डॉक्टर मरीज के इस विश्वास को चकनाचूर करने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है जहां झोलाछाप डॉक्टर ने एक बच्चे की जान ले ली। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना मुसहरी थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर इलाके का है जहां ग्रामीण चिकित्सक (झोलाछाप डॉक्टर) के पास अपने बच्चे का इलाज कराने परिजन आए हुए थे। जब ग्रामीण डॉक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन दिया तो उसकी हालत बिगड़ गयी। जिसके बाद बच्चे की मौत हो गयी। इस घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने बच्चे के शव के साथ प्रहलादपुर चौक पर हंगामा मचाया और मुजफ्फरपुर-दलसिंहसराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया और आरोपी झोला छाप डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग की। 


मृत बच्चे की पहचान नवीन महतो के 11 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। वही इंजेक्शन देने वाले ग्रामीण चिकित्सक का नाम लालबाबू पासवान बताया जा रहा है। सड़क जाम और हंगामें की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मुसहरी थाने की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत करवाया। तब जाकर यातायात बहाल हो सका। 


लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। इस घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। पुलिस लोगों को शांत कराने में लगी है। लोगों के हंगामे के बाद ग्रामीण चिकित्सक लालबाबू पासवान मौके से भागकर अपनी जान बचाई। आक्रोशित लोग आरोपी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता