ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

BIHAR NEWS : लाखों का चाइनीज लहसुन जब्त, DRI ने ट्रक चालक समेत 2 तस्करों को पकड़ा

MUZZAFPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में राजस्व खुफिया निदेशालय यानी डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को एक ट्रक से चाइनीज लहसुन की बड़ी खेप जब्त की गई है। डीआरआई की टीम ने छापेमार

BIHAR NEWS : लाखों का चाइनीज लहसुन जब्त, DRI ने ट्रक चालक समेत 2 तस्करों को पकड़ा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZZAFPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में राजस्व खुफिया निदेशालय यानी डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को एक ट्रक से चाइनीज लहसुन की बड़ी खेप जब्त की गई है। डीआरआई की टीम ने छापेमारी कर मौके से चालक समेत दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। अब दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 


जानकारी के अनुसार चाइनीज लहसून की खेप को लेकर तस्कर नेपाल से गोरखपुर के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की। जब्त लहसुन की कीमत लगभग 28 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार दोनों तस्कर यूपी के कानपुर के रहने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार तस्करों ने नेपाल से एक ट्रक में 11 टन चाइनीज लहसुन लेकर लोहा बॉडर के रास्ते भारत में प्रवेश किया था। 


जिसके बाद मुजफ्फरपुर के रास्ते गोरखपुर होते हुए दिल्ली में लहसुन की खेप दीपावली और छठ पर्व में खपाने की फिराक में थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए गोरखपर-दिल्ली जाने वाले रूट पर जांच अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान टीम ने ट्रक को रोका और तलाशी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान ट्रक से चाइनीज लहसुन मिला है। 


इधर टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से ट्रक चालक और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसके बाद दोनों से पूछताछ की गई। इस दौरान गिरफ्तार तस्करों ने कई अन्य तस्करों की पहचान बताई है। जिसके आधार पर टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। टीम को पूछताछ में गिरफ्तार ट्रक चालक और तस्कर ने इस काम को लेकर उन्हें मोटी रकम दी है। पूछताछ पूरी होने के बाद टीम ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।