ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

मुजफ्फरपुर में जिंदा जलाई गई लड़की की मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा, भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने भांजी लाठियां

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में जिंदा जलाई गई लड़की की इलाज के दौरान पटना के अस्पताल में मौत हो गई. जिसके बाद मुजफ्फरपुर के लोगों को गुस्सा फूट पड़ा. लड़की की मौत से भड़के लोगों न

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में जिंदा जलाई गई लड़की की इलाज के दौरान पटना के अस्पताल में मौत हो गई. जिसके बाद मुजफ्फरपुर के लोगों को गुस्सा फूट पड़ा. लड़की की मौत से भड़के लोगों ने सड़क जाम करके हंगामा और प्रदर्शन किया. लड़की की मौत की खबर मिलते ही सामाजिक संगठनों के साथ आम लोगों ने बैरिया, चांदनी चौक, भगवानपुर जैसे कई प्रमुख चौराहों को जाम कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर बवाल काटा.


गुस्साई भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़़ी. लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा. वहीं जाम की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खत्म कराकर ट्रैफिक शुरू की गई.


आपको बता दें कि अहियापुर में जिंदा जलाई गई पीड़िता की मौत सोमवार की रात पटना के अपोलो हॉस्पिटल में हो गई. 10 दिसंबर से उसका इलाज पटना के हॉस्पिटल में चल रहा था. अपनी अंतिम सांस लेने से पहले दोषी के लिए फांसी की मांग की पीड़िता ने कहा कि उसे जिंदा जलाने वाले दरिंदे राजा को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. 7 दिसंबर को पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने में विफल रहने पर राजा और उसके साथी मुकेश ने केरोसिन छिड़ककर उसके शरीर में आग लगा दी थी. 95 फ़ीसदी जल चुकी पीड़िता का इलाज पटना के हॉस्पिटल में लगातार चल रहा था लेकिन आखिरकार उसकी मौत हो गई.



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता