ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

मुजफ्फरपुर में IDBI बैंक ATM लूटने की कोशिश में गैस कटर से लग गई आग, सारा कैश जलकर हुआ राख

मुजफ्फरपुर के बीबीगंज स्थित IDBI बैंक के ATM को लूटने की कोशिश के दौरान गैस कटर का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण ATM में आग लग गई। आग की वजह से लाखों कैश जलकर खाक हो गए, लेकिन बदमाश रुपये लेकर भागने में सफल नहीं हो पाए।

BIHAR POLICE
ATM में लगी आग
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR ATM FIRE: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक ATM में लूट के दौरान आग लग गई। लूट की कोशिश के दौरान अपराधियों ने गैस कटर का इस्तेमाल किया, जिससे ATM में आग लग गई और उसमें रखे लाखों रुपये जलकर खाक हो गए। इसके बाद, अपराधी मौके से फरार हो गए, लेकिन वो एटीएम से रुपये नहीं निकाल सके। 


घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ 2 विनीता सिन्हा दल बल के साथ मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद एटीएम में लगी आग को बुझाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही आईडीबीआई के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि एटीएम में आग लगने की घटना सोमवार 17 मार्च की रात करीब 3:30 बजे की है। 


मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज इलाके में स्थित IDBI बैंक के ATM में आग लगने के बाद पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुट गयी है। अपराधियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से की जा रही है। एटीएम में लगी आग की घटना में कितने का नुकसान हुआ है इसका पता अभी नहीं चल पाया है। सही आंकलन ATM ट्रांजैक्शन के मिलान के बाद किया जाएगा। 


मामले की जांच में जुटी एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि गैस कटर से ATM काटने के दौरान आग लगी थी, जिससे ATM में रखे कैश और सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बैंक मैनेजर को घटना की जानकारी दी जिसके बाद बैंक कर्मी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। एटीएम जलकर खाक हो गया है लेकिन इस घटना में कितने का नुकसान हुआ यह बात अभी निकलकर सामने नहीं आई है। 


एटीएम के ट्रांजेक्शन मिलाने के बाद ही इस बात का पता चल पाएगा कि कितने का नुकसान बैंक को हुआ है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जल्द ही पुलिस को यह बताया जाएगा कि कितने रुपये का नुकसान इस अगलगी की घटना में हुई है। 

टैग्स