ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar News: सेप्टिक टैंक में दम घुटने से पति-पत्नी की तड़पकर हुई मौत, बाल-बाल बची भाई की जान

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक दंपति की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। दोनों पति-पत्नी (Husband and wife) की मौत सेप्टिक टैंक (septic tank) में दम घुटने से हुई है हालांकि इस दौरान मृतक का

Bihar News: सेप्टिक टैंक में दम घुटने से पति-पत्नी की तड़पकर हुई मौत, बाल-बाल बची भाई की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक दंपति की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। दोनों पति-पत्नी (Husband and wife) की मौत सेप्टिक टैंक (septic tank) में दम घुटने से हुई है हालांकि इस दौरान मृतक का भाई बाल-बाल बच गया। दोनों के शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया है। घटना सकरा थाना क्षेत्र के दरधा मोहम्मदपुर गांव की है।


मृतक दंपति की पहचान मोहम्मदपुर गांव निवासी अनिल सहनी और उनकी 35 वर्षीय पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में अनिल सहनी के छोटे भाई सुजीत सहनी की जान बाल बाल बच गई। बताया जा रहा है कि रीता देवी अचानक निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में जा गिरी। पत्नी को बचाने के लिए अनिल सहनी भी सेप्टिक टैंक में उतर गए।


भाई और भाभी को तड़पता देख सुजीत भी सैप्टिक टैंक में उतर गया। इस दौरान दम घुटने से पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि मृतक के भाई को गांव के लोगों ने बचा लिया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है।


एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।