ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस को दिया अल्टीमेटम, कहा .... इस मामले में नहीं हुई गिरफ़्तारी तो उतार दूंगा वर्दी

MUZAFFARPUR : अजय कुशवाहा हत्याकांड को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वर्दी उतार दूंगा

 डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस को दिया अल्टीमेटम, कहा .... इस मामले में नहीं हुई गिरफ़्तारी तो उतार दूंगा वर्दी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : अजय कुशवाहा हत्याकांड को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वर्दी उतार दूंगा। वहीं, डिप्टी सीएम के अल्टीमेटम के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल बना हुआ है। इसके साथ ही पुलिस एक्शन मोड में काम करने में जूट गई है। 


दरअसल,मुजफ्फरपुर जिले में बीते दिनों हुई ठेकेदार अजय कुशवाहा उर्फ अजय महाकाल हत्याकांड को लेकर सूबे के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस को चेतावनी दी है। एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सम्राट चौधरी ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर अजय कुशवाहा के हत्या के आरोपी नहीं पकड़े गए तो वर्दी उतार दूंगा। 


सम्राट ने साफ़ लहजे में कहा कि अगर गिरफ्तारी नहीं हुई, तो अपराधियों को बचाने वाले ऐसे पुलिस अधिकारियों के शरीर पर वर्दी नहीं होगी। जानकारी हो कि, मुजफ्फरपुर के मीनापुर सिवाईपट्टी इलाके में बीते 1 मई को ठेकेदार अजय कुशवाहा उर्फ़ अजय महाकाल की बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


मालूम हो कि, इस मामले में अजय की पत्नी ने तीन लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराया था, जिसमें सीतामढ़ी जिले के महिंदवारा थाने के राकेश राय, सरोज राय और अहियापुर के अर्जुन चौधरी को आरोपित किया था। वहीं एसएसपी राकेश कुमार के आदेश पर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए एसआईटी का गठन किया था। हालांकि अभी तक पुलिस ने किसी भी नामजद आराेपी को गिरफ्तार नहीं किया है। जिसके बाद अब सम्राट ने यह अल्टीमेटम  दिया है।