ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

BIHAR CRIME : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सुबह-सुबह मिर्च पाउडर झोंक मछली कारोबारी से लूट, जांच में जुटी पुलिस

BIHAR CRIME : इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सुबह-सुबह लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना क्वे बाद इलाके में हड़कप का माहौल कायम हो गया है।

BIHAR CRIME
गोली मारकर हत्या
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट,छिनतई की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सुबह-सुबह लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना क्वे बाद इलाके में हड़कप का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के सूपना में मछली कारोबारी बहिलवारा भुआल गांव निवासी मंटू सहनी से अपाची बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर मिर्ची पाउडर आंख में झोंक दिया और बड़े आराम से मछली कारोबारी के पास से 25 हजार रुपए कैश छीन लिया और भाग निकले। 


वहीं,घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में लग गई है। इस मामले को लेकर खुद सरैया सीडीपीओ कुमार चंदन घटना स्थल पहुंचे घटना के बारे में आसपास के लोगों से पूरी जानकारी ली और व्यवसायी से बातचीत किया। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी एवं गुप्तचर के माध्यम से  बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम काम कर रही है। 


इधर, इस घटना को लेकर  सीडीपीओ कुमार चंदन ने कहा कि मंटू सहनी के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। यह  मछली का कारोबार करते हैं। अज्ञात बदमाशों ने मिर्ची पाउडर आंख में झोंक कर₹25000 कैश छीन लिया है। इसको लेकर पुलिस अपना काम शुरू कर दी है। बहुत जल्द घटबदमाश सलाखों के पीछे होंगे।