ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

चौर में नहाने के दौरान एक साथ डूबे 9 बच्चे, एक की मौत, अन्य बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान एक साथ 9 बच्चे डूब गये। इस दौरान एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि ग्रामीणों की मदद से अन्य ब

चौर में नहाने के दौरान एक साथ डूबे 9 बच्चे, एक की मौत, अन्य बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान एक साथ 9 बच्चे डूब गये। इस दौरान एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि ग्रामीणों की मदद से अन्य बच्चों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाला गया। घटना गायघाट थाना क्षेत्र के बठवाड़ा गांव की है। 


बताया जाता है कि यह इलाका पूरी तरह बाढ़ से प्रभावित है। जहां आज एक साथ 9 बच्चे चौर में नहाने गए थे। बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान सभी बच्चे पानी में डूब गए। बच्चों की चिख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गयी। जबकि अन्य सभी बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान श्रवण लाल देव के 10 वर्षीय पुत्र मनोहर के रुप में हुई है। मनोहर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।   


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता