ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

चमकी ने दे दी दस्तक, लक्षण के साथ 5 बच्चे SKMCH में भर्ती

MUZAFFARPUR : बिहार मे कोरोना के कहर के बीच चमकी बुखार ने दस्तक दे दी है. मुजफ्फपुर के एसकेएमसीएच में सोमवार को 10 घंटे में चमकी बुखार के लक्षण वाले 5 बच्चों को भर्ती कराया

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR :   बिहार मे कोरोना के कहर के बीच चमकी बुखार ने दस्तक दे दी है. मुजफ्फपुर के एसकेएमसीएच में सोमवार को 10 घंटे में चमकी बुखार के लक्षण वाले 5 बच्चों को भर्ती कराया गया है.

सभी बच्चों का ब्लड सैंपल लेकर जांच केंद्र में भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद सभी की पुष्टि की जाएगी. इन 5 बच्चों में अहियापुर थाना का 7 माह का रूद्र, पियर थाने के सिमरा का 3 साल का जाबिर, सीतामढ़ी के डेढ़ वर्ष का अंश, राघोपुर के 10 महीने का बच्चा अमन वर्मा शामिल है. इस बारे में अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि सोमवार को हरसिद्धि के 8 साल के एक बच्चा चमकी से पीड़ित था वह ठीक हो गया. उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. वहीं नए केस की अभी रिपोर्टिंग नहीं की गई है. 

आपको बता दें कि पिछले साल चमकी बुखार से बिहार में सैकड़ों बच्चों की मौत हो गई थी. चमकी बुखार का प्रकोप सबसे ज्यादा मुजफ्फरपुर में देखने को मिलता है. पिछले साल से सबक लेते हुए सरकार ने इस साल पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है. मुजफ्फरपुर समेत  एईएस से प्रभावित जिलों के 50 डॉक्टर और नर्सों की ट्रेनिंग दिल्ली एम्स में हुई है.