ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

मुजफ्फरपुर में SSC CGL परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी ने किया हंगामा, सेंटर पर गड़बड़ी का लगाया आरोप

मुजफ्फरपुर में SSC CGL की मुख्य ONLINE परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा मचाया। परीक्षा केंद्र में विलंब तक छात्रों की एंट्री कराये जाने और परीक्षा केंद्र पर असुविधाओं को लेकर प्रदर्शन किया और परीक्षा में धांधली का आरोप लगाया।

BIHAR POLICE
परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

muzaffarpur news: मुजफ्फरपुर शहर के कच्ची पक्की स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर री एग्जाम की मांग को लेकर एसएससी छात्रों ने शनिवार को जमकर हंगामा मचाया। केंद्र संचालक ने आक्रोशित छात्रों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन परीक्षार्थी मानने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी छात्रों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन जब छात्र नहीं माने तो इसकी सूचना वरीय अधिकारी को दी गयी।  जिसके बाद मौके पर पहुंचे SDM पूर्वी अमित शाह और नगर DSP-2 विनिता सिन्हा मौके पर पहुंचे और आक्रोशित छात्रों को शांत कराया।


बता दें कि आज SSC के द्वारा सीजीएल टीअर 2 की मुख्य ऑनलाइन परीक्षा ली जा रही है, जिसका मेंस की परीक्षा होनी थी। इसके लिए सदर थाना क्षेत्र को एक संस्था में परीक्षा केंद्र बनाया गया है जहाँ पर इसके परीक्षार्थी के द्वारा ऑनलइन एग्जाम देते हैं। लेकिन परीक्षा में आए असुविधा को लेकर छात्र आक्रोशित हो गए सेंटर के बाहर हंगामा करने लगे। इस दौरान परीक्षा को देने के लिए आए हुए परीक्षार्थियों ने केंद्र के संचालक पर भी गंभीर आरोप को लगाए उनके रवैय्ये पर सवाल उठाया। समय से ज्यादा विलंब तक एंट्री लेने से परीक्षार्थी आक्रोशित हो गये और हंगामा करने लगे।  


परीक्षा के केंद्र के बाहर गैलरी में खड़े होकर के परीक्षार्थियों ने इस दौरान में जमकर हंगामा करते हुए अपने एडमिट कार्ड को भी दिखाया। छात्रों ने कहा केंद्र के भीतर में रफ पेपर नहीं दिया गया था जबकि रीजनिंग के पेपर की आवश्यकता होती ही है लोगों की परीक्षा ठीक से नहीं हुई है।और आक्रोशित हुए छात्रों ने सेंटर के बाहर में री एग्जाम कराने और परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।मौके पर पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी अमित कुमार और नगर DSP-2 विनीता सिन्हा को भी छात्रों का आक्रोश झेलना पड़ा है।छात्र परीक्षा को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए थे।


पूरे मामले को लेकर एसडीएम पूर्वी अमित कुमार ने बताया है आज SSC CGL की परीक्षा को लेकर एक केंद्र पर परीक्षार्थी ने विरोध किया था।केंद्र अधीक्षक के द्वारा बताया गया है की यहां नेटवर्क में इश्यू के कारण कुछ एंट्री में लेट हुई थी जिसे लेकर कुछ छात्र नाराज हो गए और हंगामा किया इस।पूरे मामले में एसएससी को अवगत कराया गया है।छात्रों को भी बताया गया है कि वह अपना परीक्षा दें अगर किसी तरह की कोई बात है तो वह बोर्ड के समान रखेंगे।

वहीं नगर DSP-2 विनीता सिन्हा ने बताया छात्रों के हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। जिले के सदर थाना के एक केंद्र पर पहुंचे थे लेट से एंट्री और मिस मैनेजमेंट को लेकर के परीक्षार्थी का विरोध था।जिसको फिलहाल शार्ट आउट किया गया है,लेकिन छात्र अपनी मांग पर अरे हुए हैं हम लोग इस मामले को एसएससी बोर्ड को अवगत करा दिए हैं।वही नेस्ट स्टेप की एग्जाम को शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा रहा है।

मुजफ्फरपुर से राजन कुमार की रिपोर्ट..

टैग्स