ब्रेकिंग
बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल

BRABU में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति में फर्जीवाड़ा, 70 प्रमाणपत्र पाए गए संदिग्ध; बड़े एक्शन की तैयारी

Bihar News: BRABU में 70 सहायक प्राध्यापकों के अनुभव प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद उनकी नियुक्ति रद्द करने और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की तैयारी शरू कर दी गई है.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 70 सहायक प्राध्यापकों के अनुभव प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी पाई है और इसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय सेवा आयोग को भेज दी है। अब आयोग के निर्देश पर इन मामलों में नियुक्ति रद्द करने से लेकर केस दर्ज कराने तक की कार्रवाई की जा सकती है।


जानकारी के मुताबिक, अनुभव प्रमाणपत्रों की जांच 14 बिंदुओं पर की गई, जिसमें बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आईं। कई प्रमाणपत्र ‘रिसोर्स पर्सन’ के नाम पर बनाए गए थे, कुछ में अभ्यर्थियों ने अवैतनिक सेवा दिखाई, तो कई बिना स्वीकृत पद के अनुभव दर्शाए गए। 


यहां तक कि कुछ मामलों में अभ्यर्थी महज 500 रुपये में कॉलेज में पढ़ाते पाए गए। जांच के बाद होम साइंस और अंग्रेजी विषय के कई सहायक प्राध्यापकों की पोस्टिंग रोक दी गई है, जबकि होम साइंस के कुछ शिक्षकों का वेतन भी रोक दिया गया है।


एक सहायक प्राध्यापक को गलत प्रमाणपत्र देने के आरोप में बर्खास्त भी किया जा चुका है। विश्वविद्यालय प्रशासन की अनुशंसा पर दोषी पाए गए शिक्षकों की नियुक्ति रद्द कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता