ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश

केवटी BDO चंद्रमोहन पासवान पर EOU का शिकंजा, 6 ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले

दरभंगा के केवटी BDO चंद्रमोहन पासवान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU ने 6 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में करोड़ों की संपत्ति, बैंक खाते, बीमा पॉलिसी और वाहन से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। EOU ने कई खातों को फ्रीज भी किया है।

बिहार न्यूज
EOU की कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

DARBHANGA:केवटी (दरभंगा) के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) चंद्रमोहन पासवान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है। चंद्रमोहन पासवान, पिता स्वर्गीय गुलाब पासवान, मूल रूप से मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र स्थित बौंसी गांव के निवासी हैं।


वह वर्ष 2013 में ग्रामीण विकास विभाग में ग्रामीण विकास पदाधिकारी के पद पर नियुक्त हुए थे और सीतामढ़ी, समस्तीपुर एवं दरभंगा समेत कई जिलों में पदस्थापित रह चुके हैं। आर्थिक अपराध इकाई की प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि सरकारी सेवा में आने के बाद उन्होंने अपनी ज्ञात आय से लगभग 89 लाख 13 हजार 500 रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की है, जो उनकी वैध आय से करीब 81.03 प्रतिशत अधिक है। इसी आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने विशेष न्यायालय निगरानी, मुजफ्फरपुर से तलाशी वारंट प्राप्त कर बुधवार 27 मई 2026 को चंद्रमोहन पासवान के छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षकों के नेतृत्व में देर शाम तक चली।


आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या-09/26, दिनांक-26.05.2026 अन्तर्गत धारा 13(2) सहपठित धारा 13 (1) (बी) भ्र०नि०अधि० 1988 (यथासंशोधित 2018) में प्राथमिकी अभियुक्त श्री चन्द्रमोहन पासवान, पिता- श्री स्व० गुलाब पासवान, पता-बौंसी, थाना-बाबूबरही, जिला-मधुबनी वर्तमान श्री चन्द्रमोहन पासवान, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, केवटी (दरभंगा) के विरूद्ध आय से अधिक सम्पति अर्जन से संबंधित काण्ड है। ये ग्रामीण विकास विभाग, में ग्रामीण विकास पदाधिकारी के पद पर वर्ष 2013 में नियुक्त हुए। ये सीतामढ़ी, समस्तीपुर एवं दरभंगा आदि जिलों में पदस्थापित रहे हैं। सरकारी सेवा में आने के बाद श्री चन्द्रमोहन पासवान द्वारा अपने ज्ञात आय से 89,13,500/-रू० (नवासी लाख तेहर हजार पाँच सौ) रूपये अधिक की परिसम्पत्ति अर्जित करने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य पाए गए है, जो इनके ज्ञात आय से लगभग 81.03% अधिक है, जिसके आलोक में उपरोक्त वर्णित कांड दर्ज किया गया है।


इस काण्ड में आर्थिक अपराध इकाई द्वारा माननीय विशेष न्यायालय निगरानी, मुजफ्फरपुर से तलाशी वारण्ट प्राप्त कर श्री चन्द्रमोहन पासवान के कुल 06 ठिकानों में पुलिस उपाधीक्षकों के नेतृत्व में तलाशी की कार्यवाई आज दिनांक-27.05.2026 को प्रातः प्रारम्भ की गई, जो देर शाम तक जारी रही। विदित हो कि अभियुक्त श्री चन्द्रमोहन पासवान के 1. साकिन-बौंसी, थाना-बाबूबरही, जिला-मधुबनी पैतृक स्थित मकान, 2. मुहल्ला-रामनगर, थाना-बहादुरपुर, जिला-दरभंगा स्थित आवास, 3. मुहल्ला-रामनगर, थाना-बहादुरपुर, जिला-दरभंगा स्थित जी०टी० माल नाम के दुकान, 4. साकिन थाना-बाबूबरही, जिला-मधुबनी स्थित जी०टी० हेल्थकेयर क्लिनिक का भवन, 5. प्रखंड केवटी थाना केवटी, जिला-दरभंगा अन्तर्गत सरकारी आवास एवं प्रखंड केवटी थाना-केवटी, जिला-दरभंगा अंतर्गत कार्यालय में तलाशी की कार्रवाई की गई।


तलाशी के क्रम में बहादुरपुर, दरभंगा स्थित आवास से भू-खण्ड क्रय किये जाने से संबंधित दस्तावेज, विभिन्न बैंकों में संचालित स्वंय, पत्नी तथा बच्चों के नाम पर धारित कुल 10 बैंक खाते, 08 भारतीय जीवन बीमा निगम से संबंधित पॉलिसी जिनमें करीब 2,00,000/- रूपये वार्षिक प्रीमियम भुगतान किया जाता था, से संबंधित दस्तावेज, एक महेन्द्रा बोलेरो वाहन, एक Maruti Swift Dizer वाहन, आभूषण एवं सामान इत्यादि क्रय किये जाने से संबंधित रसीद आदि बरामद किये गये है। निवेश के संबंध में जब्त किये गये अभिलेखों का अग्रतर अनुसंधान के क्रम में विश्लेषण किया जायेगा। इनके विभिन्न बैंक खातों में जमा लगभग 10,00,000/- रूपये की राशि को फिज कराया गया है।


उल्लेखनीय है कि चन्द्रमोहन पासवान द्वारा बहादुरपुर दरभंगा में अपने आवासीय भवन का प्रथम द्वितीय तल का निर्माण कराया जा रहा है। अपनी सेवा अवधि में अपने पैतृक ग्राम बैंसी थाना बाबूबरही (मधुबनी) में एक आवासीय मकान, बाबूबरही में एक व्यवसायिक मकान तथा बाहादुरपुर दरभंगा में एक व्यवसायिक मकान बनाया गया है। इन सभी मकानों का अग्रतर अनुसंधान क्रम में मूलयांकन कराया जायेगा. चन्द्रमोहन के विरूद्ध की गई तलाशी में आय से अधिक सम्पति में वृद्धि की पूरी सम्भावना है, इनके विरूद्ध अंकित काण्ड एवं लोक सेवक के रूप में कर्त्तव्य के विचलन के संबंध में उनके पैतृक विभाग ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना को अवगत कराया जा रहा है।