ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

बकरीद को लेकर दरभंगा में हाई अलर्ट, SP-DM ने निकाला फ्लैग मार्च

दरभंगा में बकरीद को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। एसपी जगुनाथ रेड्डी और डीएम कौशल कुमार ने फ्लैग मार्च कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। जिले के 450 संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

बिहार न्यूज
हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में एसपी जगुनाथ रेड्डी और डीएम कौशल कुमार स्वयं सड़कों पर उतरकर फ्लैग मार्च करते नजर आए।


एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में करीब 450 संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या उपद्रव की स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।


उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके लिए साइबर पुलिस की टीम पूरी तरह सक्रिय है और किसी भी भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, त्वरित कार्रवाई के लिए स्पेशल फोर्स और क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) की भी तैनाती की गई है, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेगी।


डीएम कौशल कुमार ने कहा कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य लोगों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ बकरीद मनाने का संदेश देना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।


टैग्स